मनोरंजन

'ब्लैकमेल' सिर्फ थ्रिलर नहीं, पारिवारिक-मनोरंजक फिल्म है : जी वी प्रकाश

jantaserishta.com
29 July 2025 12:24 PM IST
ब्लैकमेल सिर्फ थ्रिलर नहीं, पारिवारिक-मनोरंजक फिल्म है : जी वी प्रकाश
x
चेन्नई: संगीतकार और अभिनेता जी.वी. प्रकाश ने अपनी आगामी फिल्म 'ब्लैकमेल' को एक थ्रिलर से कहीं अधिक बताया। उन्होंने कहा कि यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।
जीवी प्रकाश ने फिल्म के बारे में कहा, "मैं निर्देशक मुरान की कहानी कहने की कला का प्रशंसक रहा हूं। उनकी पिछली फिल्में 'इरावुक्कु आयरम कंगल' और 'कन्नई नंबाथे' मुझे बहुत पसंद है। लेकिन 'ब्लैकमेल' की कहानी को देखने के बाद मुझे लगा कि मुरन ने कहानी और फिल्म निर्माण में एक नया स्तर छू लिया है। यह सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि एक ऐसी फिल्म है, जो हर वर्ग और उम्र के दर्शकों के दिल को छू लेगी।"
अपने किरदार के बारे में प्रकाश ने बताया, "इस फिल्म में एक्टिंग करना मेरे लिए बहुत सहज था। मुरान का स्पष्ट नजरिया और मेरे किरदार को बारीकी से गढ़ने के तरीके ने मुझे इसे आसानी से कैमरे के सामने पेश करने में मदद की। फिल्म देखने के बाद मुझे यकीन है कि दर्शक उन किरदारों को भी याद रखेंगे, जिनका स्क्रीन टाइम कम है, क्योंकि हर किरदार को बहुत सोच-समझकर गढ़ा गया है।"
प्रकाश ने निर्माता जयकोडी अमलराज की तारीफ करते हुए कहा, "तमिल सिनेमा को उनके जैसे निर्माताओं की जरूरत है। उन्होंने न सिर्फ आर्थिक योगदान दिया, बल्कि पूरी फिल्म निर्माण प्रक्रिया में भावनात्मक रूप से भी जुड़े रहे। एक निर्माता के तौर पर मुझे उनकी लगन और चुनौतियों में हार न मानने की भावना प्रेरणादायक लगी।"
अपने को-एक्टर्स की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "बिंदु माधवी की भावनात्मक अभिव्यक्ति स्क्रीन पर बहुत प्रभावशाली है। इस फिल्म में उनका दमदार किरदार देखकर खुशी हुई। फिल्म में तेजू अश्विनी का किरदार भी एकदम अलग हटकर है। श्रीकांत का प्रदर्शन भी शानदार है।"
'ब्लैकमेल' का लेखन और निर्देशन मुरान ने किया है। फिल्म में संगीत सैम सीएस है, गोकुल बेनॉय की सिनेमैटोग्राफी और सन लोकेश का संपादन है। यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story