मनोरंजन

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने नोरा फतेही को दी टक्कर, डांस वीडियो किया शेयर, लेकिन फिर कर दिया डिलीट, जाने वजह

jantaserishta.com
8 March 2021 5:36 PM IST
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने नोरा फतेही को दी टक्कर, डांस वीडियो किया शेयर, लेकिन फिर कर दिया डिलीट, जाने वजह
x

सोनाली फोगाट (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की कंटेस्टेंट रहीं सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सोनाली फोगाट हर रोज अपने फैंस के साथ कोई न कोई अपडेट साझा करती हैं. इस बार भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जो उनके फैंस ने पसंद किया, वहीं कुछ ने आलोचना भी की. इस वीडियो को अगर आप देख पाते तो आप भी कहते सोनाली फोगाट कमाल का डांस करती हैं. वैसे सोनाली ने अब ये वीडियो डिलीट कर दिया है.

सोनाली (Sonali Phogat) ने अपने हालिया वीडियो में नोरा फतेही के नए गाने 'छोड़ देंगे' पर डांस किया. सोनाली फोगाट का ये डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा था. सोनाली नोरा का हूक स्टेप करती दिख रही थीं. इस वीडियो में सोनाली काफी स्टाइलिश अंदाज में तैयार दिख रही थीं. उन्होंने नेवी ब्लू टी-शर्ट के साथ ही नेवी ब्लू स्ट्राइप पैंट्स पहनी थी. इसे उन्होंने ब्राउन हील्स के साथ कैरी किया थी.




इस वीडियो पर लोग सोनाली को खूब ट्रोल कर रहे थे, लेकिन ट्रोलर्स कुछ भी कहें सोनाली (Sonali Phogat) का डांस स्टाइल काफी अलग है, मगर लगता है सोनाली को काफी फर्क पड़ रहा है. वे अपने हर मूव को खूब एन्जॉय कर रही थी, अब उन्हें इसे डिलीट कर दिया है. बता दें, सोनाली आए दिन अपने वीडियो को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. वे हर दिन कोई न कोई डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं.


सोनाली (Sonali Phogat) अपने साड़ी लुक के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं. उन्होंने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में भी अलग-अलग साड़ियां पहनी थीं और उनके इस साड़ी लुक को लोगों ने काफी पसंद भी किया था.
बता दें, सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) टिक टॉक वीडियोज की वजह से चर्चा में आई थीं. इसके बाद उन्होंने बीजेपी की सीट से विधान सभा चुनाव भी लड़ा था. फिलहाल, वे बीजेपी का हिस्सा हैं. सोनाली ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. वे घर में ज्यादा दिन नहीं टिक पाईं, लेकिन उनको लोगों ने काफी पसंद किया. सोनाली की अली गोनी, अर्शी खान और राखी सावंत से दोस्ती देखने को मिली. वहीं सोनाली का रुबीना के साथ विवाद भी हुआ था. उसको लेकर भी वो चर्चा में रहीं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story