मनोरंजन

Birthday spl: 22 साल की हुईं वरीना हुसैन, इस एक्टर के साथ लड़ा चुकी हैं इश्क!

Triveni
23 Feb 2021 5:26 AM GMT
Birthday spl: 22 साल की हुईं वरीना हुसैन, इस एक्टर के साथ लड़ा चुकी हैं इश्क!
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस वरीना हुसैन अपने बोल्ड एंड हॉट अंदाज के लिए जानी जाती है। वरीना का आज जन्मदिन हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड एक्ट्रेस वरीना हुसैन (Warina Hussain) अपने बोल्ड एंड हॉट अंदाज के लिए जानी जाती है। वरीना का आज जन्मदिन हैं। वरीना आज 22 साल (Warina 22nd Birthday) की हो गई है। 23 फरवरी को वरीना का जन्मदिन होता है। बचपन से ही वरीना को एक्टिंग का शौक था। कुछ एक म्यूजिक वीडियोज में काम करने के बाद वरीना ने सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव यात्री' से डेब्यू किया था। चलिए आज जन्मदिन के मौके पर हम आपको इनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं -

वरीना का जन्म 23 फरवरी 1999 को हुआ था। वो काबुल, अफगानिस्तान में जन्मी हैं।उनके पिता जहां इराक से संबंध रखते हैं तो वहीं उनकी मां अफ्गानिस्तान की हैं। वरीना ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया।
वरीना ने बॉलीवुड में अपने कदम फिल्म लव यात्री से रखे जिसे सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में सलमान के जीजा आयुष शर्मा थे। सलमान खान द्वारा निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद तो नहीं आई, लेकिन दोनों कलाकारों ने शानदार एक्टिंग की थी। सलमान ने ही वरीना को लॉन्च किया था। हालांकि फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
सिर्फ आयुष ही नहीं वरीना को सलमान के साथ भी काम करने का मौका मिल चुका है। फिल्म दबंग 3 में वरीना ने सलमान के साथ मुन्ना बदनाम गाने में परफॉर्म किया था।
वरीना अपने एक्टिंग स्किल्स के अलावा अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के लिए भी खूब जानी जाती हैं। जिम लुक से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेस में वरीना अपने हुस्न का जलवा अक्सर फैन्स को दिखाती रहती हैं। मॉडर्न ऑउटफिट के अलावा वो अक्सर सूट और साड़ी में भी नजर आती हैं।
इंडियन मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस वरीना हुसैन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1. 9 मिलियन फ़ोल्लोवर्स हैं जो उनकी हर तस्वीर और वीडियो पर प्यार बरसाते हैं। उनकी तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट करते हैं।
बॉलीवुड में पैर जमाने के बाद अब वरीना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं। वरीना जल्द ही साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही है। उन्होंने हाल ही में साउथ के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस 'एन टी आर' (N.T.R) के साथ एक बड़े बजट की फिल्म के लिए हामी भरी है। 'द इन्कम्पलीट मैन' की शूटिंग को खत्म करते ही वरीना अगले महीने हैदराबाद जाएंगी।


Next Story