मनोरंजन
Birthday Spl: शाहिद कपूर के जन्मदिन पर भाई ने खास अंदाज में किया विश, शेयर की ये फोटो
Shubhra Nandy
25 Feb 2021 9:17 AM IST

x
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं
जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने इस खास दिन को शाहिद कपूर परिवार के साथ मना रहे हैं. तो वहीं शाहिद के जन्मदिन पर उनके तमाम चाहनेवाले अपना प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्टर ने भी उन्हें जन्मदिन की खास बधाई दी है. ईशान ने शाहिद कपूर संग पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है. ईशान ने अपने इस पोस्ट के साथ लिखा 'जिंदगी कैसी है पहेली हाय, कभी ये हंसाये कभी ये रुलाएं. लेकिन इन सबके के दौरान. मैंने हमेशा आपको प्यार किया है बड़े भाई. जन्मदिन मुबारक हो.'
ईशान ने जो फोटो शेयर की वो शाहिद के बचपन की तस्वीर है. जहां वो नन्हे ईशान को अपनी गोद में लेकर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. जबकि वहीं दूसरी फोटो शाहिद और ईशान हैंडसम हंक की तरह बैठ कर पोज देते दिखाई दे रहे हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें शाहिद कपूर आने वाले समय में फिल्म जर्सी में में दिखाई देंगे. इस फिल्म में वो मृणाल ठाकुर के साथ नजर आने जा रहे हैं. फिल्म में वो एक क्रिकेटर की भूमिका निभाने जा रहे हैं. जबकि वहीं ईशान खट्टर फोन भूत में नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे.
Next Story





