मनोरंजन

Birthday Special: बचपन में खाया है पड़ोसियों का फेंका खाना, दर्द और गरीबी से भरा है राखी सावंत का बचपन, जानिए पूरी कहानी

Tulsi Rao
25 Nov 2021 5:24 AM GMT
Birthday Special: बचपन में खाया है पड़ोसियों का फेंका खाना, दर्द और गरीबी से भरा है राखी सावंत का बचपन, जानिए पूरी कहानी
x
हमेशा विवादों में रहने वाली बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आज अपना यानी 25 नवंबर 43वां जन्मदिन मन रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुंबई। हमेशा विवादों में रहने वाली बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आज अपना यानी 25 नवंबर 43वां जन्मदिन मन रही हैं। राखी का जन्म 25 नवंबर 1978 में मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक खास पहचान चुकीं चर्चित एक्ट्रेस-डांसर की लाइफ संघर्षों से भरी है।


राखी सावंत (Rakhi Sawant) वो डांसिंग स्टार हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई हुई हैं। एक गरीब परिवार से ताल्लुक़ रखनी वाली राखी आज जिस भी जगह खड़ी हैं वो अपने दम पर खड़ी हैं। राखी कभी अपने बयानों तो कभी हरकतों की वजह से खबरों पर छाई रहती हैं।


राखी को लोग उनके नाम से कम और मेलो ड्रामा, नौटंकी, ड्रामेबाज जैसे शब्दों से ज्यादा पुकारते हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहती हैं आये दिन सुर्खियों में नजर आते रहती हैं। आज हम आपको इनकी पर्सनल लाइफ के बारें में कुछ अनसुने बातें बताने जा रहे हैं जिसे राखी आज तक कभी भूली नहीं है अपने पास्ट को याद करके एक्ट्रेस आज भी रो देती हैं।


यूं तो राखी सावंत के बारे में हर कोई सभी कुछ जानता है। पर इनके बचपन की एक कड़वी सच्चाई भी है जिसे सुन कर सभी हैरान रह जाएंगे। कुछ समय पहले राखी एक शो में पहुंची थीं जहां उन्होंने अपनी जिदंगी की कड़वी यादों से रूबरू कराया था। सबसे पहले हम आपको बताते है कि राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है।


इंडस्ट्री में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदला। इंटरव्यू के दौरान राखी ने बताया कि वो बहुत गरीब परिवार से ताल्लुक़ रखती हैं, उनकी मां एक हॉस्पटिल में आया थीं और पिता मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल थे। बहुत मुश्किल से उनके परिवार के गुजारा होता था। कभी-कभी तो ऐसा होता था कि उनके पास खाने के लिए खाना तक नहीं होता था, पड़ोसी उन्हें खाना दिया करते थे। तो कई बार भूखे पेट सोना पड़ता था।


एक्ट्रेस को बचपन से डांस और एक्टिंग का बहुत शौक था, लेकिन अगर वो डांस करती थीं तो उनके मामा उन्हें बहुत मारते-पीटते थे। राखी ने बताया कि उनके खानदान में लड़कियों को डांस करने की इजाजत नहीं थी, इसलिए वो जब भी डांस करती थीं उनके मामा उन्हें बहुत पीटते थे। राखी ने बताया कि इंडस्ट्री में आने के लिए वो घर से भाग आई थीं, क्योंकि उनके माता-पिता उनकी शादी करना चाहते थे।


राखी अपने मां-बाप के पैसे चोरी करके भागी थीं। घर से भागने के बाद राखी के परिवार के उनसे रिश्ता तोड़ा दिया था। इंडस्ट्री में आने के लिए राखी ने घर तो छोड़ दिया था, लेकिन उन्हें एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था, नहीं पता था कि फोटोशूट कैसे होता है, न ही वो पढ़ी लिखी थीं, न ही उन्हें ये पता था कि आइटम सॉन्ग क्या होता है, वो बस ऑडिशन देने चले जाती थीं। राखी ने इस इंडस्ट्री में बहुत नाकामी झेली।


इतने सारे रिजेक्शन सहन के वाद राखी ने सर्जरी करवाने का फैसला किया और इन्होंने 12 साल पहले अपने नाक और ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई थी। उसके बाद इन्होंने दो चार फिल्मों में साइड रोल मिले। इसके बाद साल 2005 में उनका 'परदेसिया' गाने का रिलीज हुआ। ये पुराने गाने का रीमिक्स था। इस गाने ने राखी को आइटम गर्ल के नाम से मशहूर कर दिया। राखी के ये गाना रातों रात हिट हो गया। उसके बाद राखी को काम मिलने लगा।


अब तक राखी बॉलीवुड को कई हिट सॉन्ग दे चुकी हैं। आज राखी को पूरा हिदुस्तान जानता है। बता दें पिछले साल राखी अपनी शादी की खबरों के चलते चर्चा में आई थी उन्होंने एक साल तक अपनी शादी की अफवाओं को मीडिया में खूब फैलाया और आखिरकार सच बताया। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया था कि मैंने मीडिया का पागल बनाया।


Next Story