मनोरंजन

जन्मदिन विशेष: पूरबी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत, कॉमेडी सर्कस के कई सीजन किए होस्ट, फिल्मों में भी किया काम

Shiddhant Shriwas
19 Aug 2021 3:38 AM GMT
जन्मदिन विशेष: पूरबी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत, कॉमेडी सर्कस के कई सीजन किए होस्ट, फिल्मों में भी किया काम
x
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री पूरबी जोशी का जन्म 19 अगस्त 1974 में मुंबई में हुआ था। पूरबी  एक अभिनेत्री होने के साथ- साथ एक वॉइस डबिंग आर्टिस्ट और कॉमेडियन भी हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री पूरबी जोशी का जन्म 19 अगस्त 1974 में मुंबई में हुआ था। पूरबी एक अभिनेत्री होने के साथ- साथ एक वॉइस डबिंग आर्टिस्ट और कॉमेडियन भी हैं। उन्होंने बतौर एंकर भी कई शो की मेजबानी संभाली। पूरबी जोशी काफी समय तक पर्दे से दूर रही, लेकिन अब वो एक बार फिर से फिल्मों और वेब सीरीज में सक्रिय हो गईं है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ चीजें हमारे इस आर्टिकल में आपको बताएंगे


मुंबई में पूरी हुई पढ़ाई

अभिनेत्री पूरबी जोशी का जन्म मुंबई में ही प्रवीण जोशी और सरिता जोशी के घर हुआ। पूरबी जोशी के पिता प्रवीण जोशी जहां स्टेज एक्टर हैं तो वही उनकी मां सरिता जोशी टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इसके अलावा उनकी बहन केतकी दवे भी हिन्दी के साथ-साथ गुजराती सिनेमा में भी काफी मशहूर हैं। पूरबी जोशी ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है।


बतौर मॉडल की शुरुआत

टेलीविजन में अपना डेब्यू करने से पहले पूरबी ने मॉडल के रूप में काफी काम किया। उन्होंने कई मॉडलिंग शोज किए इसी के साथ पूरबी जोशी ने कई ब्रांड्स कमर्शियल का चेहरा भी बनीं।


1995 में की टेलीविजन करियर की शुरुआत

पूरबी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में सीरियल 'फासले' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़े टेलीविजन शोज में काम किया। वो दिशाएं, मेहंदी तेरे नाम की, हमारी देवरानी, मेहंदी तेरे नाम की। मिस्टर एंड मिस टीवी जैसे कई शोज का हिस्सा रही। एक समय पर पूरबी जोशी टेलीविजन का एक बड़ा नाम थीं।


कॉमेडी सर्कस की कि मेजबानी

पूरबी जोशी ने टेलीविजन शोज के साथ रिएलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। पूरबी ने तीन साल तक लगातार कॉमेडी सर्कस की मेजबानी संभाली। इसके बाद वो कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी सर्कस के अजूबे में प्रतियोगी के रूप में नजर आईं और उन्होंने डेली सोप से हटकर अपनी कॉमेडी का तड़का दुनिया को दिखाया।

जन्मदिन विशेष: पूरबी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत, कॉमेडी सर्कस के कई सीजन किए होस्ट, फिल्मों में भी किया कामटेलीविजन के साथ-साथ पूरबी जोशी ने फिल्मों में भी काम किया। हालांकि वो फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। उन्होंने घूम, दसविदानिया, दमादम और हाला जैसी कई फिल्मों में काम किया। साल 2014 से उन्होंने टेलीविजन में काम नहीं किया। साल 2019 में उन्होंने वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क सीजन 1 और 2 में भी काम किया।


Next Story