मनोरंजन

Birthday Special: 15 साल में हुआ था इश्क करीना कपूर को, मां को आया गुस्सा, भेज दिया बोर्डिंग स्कूल

Shiddhant Shriwas
21 Sept 2021 8:32 AM IST
Birthday Special: 15 साल में हुआ था इश्क करीना कपूर को, मां को आया गुस्सा, भेज दिया बोर्डिंग स्कूल
x
करीना कपूर खान इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल होती हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। करीना कपूर खान इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल होती हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा में करीना को करीब दो दशक पूरे हो चुके हैं। वो खुद को बेहतरीन और मेच्योर एक्ट्रेस भी साबित कर चुकी हैं। वह अपने काम को बेहद प्रोफेशनल तरीके से पूरा करती हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब करीना बेहद चुलबुली थीं और उनके दिमाग में अक्सर शरारत रहती थी। बचपन में करीना कपूर और करिश्मा कपूर को उनकी मां बबिता ने बड़े ही नाजों से पाला है। लेकिन उनकी मां उनकी गलतियों पर पनिशमेंट भी देतीं थी। दरअसल, करीना ने एक बार ऐसी गलती कर दी थी कि उनकी मां ने उन्हें देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में डाल दिया है। यह किस्सा खुद करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया था। चलिए जानते हैं करीना के बचपन के प्यार और फिर मां की सजा से जुडा ये मजेदार किस्सा।

15 साल में हुआ इश्क

करीना 15 साल की थीं जब उन्हें एक लड़का बेहद पसंद था। वह उस लड़के के साथ समय बिताना चाहती थीं। वह अक्सर अपनी मां से छुप छुपकर उस लड़के से मिलने जाती थीं। ये बाद उनकी मां को पता चल गई। उनकी मां ने करीना का फोन कमरे में लॉक कर दिया था। करीना अपने दोस्तों के साथ उस लड़के से मिलना चाहती थीं। ऐसे में करीना ने मां के बाहर जाते ही चाकू से दरवाजे का ताला खोल दिया और अंदर जाकर प्लान बनाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस लड़के से मिलने गईं।

मां को आया गुस्सा

जैसे ही उनकी मां घर आईं और करीना की हरकत का उन्हें पता चला तो वह आग बबुला हो गईं। करीना की लगातार बढ़ती शरारत और कम उम्र में लड़के के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह करीना को देहरादून के बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया था।

करीना को नहीं मिलती थी आजादी

करिश्मा कपूर ने 14 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर चुकी थीं और उन्हें लड़कों के साथ बाहर जाने की इजाजत थी, लेकिन करीना को ऐसा कुछ करने की सख्त मनाही थी। करीना को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आती थी।

हालांकि बाद में करीना कपूर का नाम शाहिद कपूर के साथ जुड़ा, दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहे। लेकिन बाद में करीना का दिल सैफ के लिए धड़कने लगे। आज दोनों के दो बच्चे भी हैं।


Next Story