मनोरंजन

Birthday Special: चंकी पांडे को मौत पर रोने-धोने के लिए ऑफर हुए लाखों रुपये, वाकया कर देगा हैरान

Shiddhant Shriwas
26 Sept 2021 10:16 AM IST
Birthday Special: चंकी पांडे को मौत पर रोने-धोने के लिए ऑफर हुए लाखों रुपये, वाकया कर देगा हैरान
x
फिल्मी दुनिया के स्टार्स के बारे में अक्सर आपने सुना होगा कि वह शादी, बर्थडे जैसे कई ईवेंट्स में शामिल होते हैं। यहां ये स्टार्स उनकी खुशियों में शरीक होकर अपनी परफोर्मेंस से चार चांद लगाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फिल्मी दुनिया के स्टार्स के बारे में अक्सर आपने सुना होगा कि वह शादी, बर्थडे जैसे कई ईवेंट्स में शामिल होते हैं। यहां ये स्टार्स उनकी खुशियों में शरीक होकर अपनी परफोर्मेंस से चार चांद लगाते हैं। साथ ही इन ईवेंट्स में शामिल होने के लिए वह अच्छी खासी रकम लेते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कलाकारों को मातम का निमंत्रण मिलता हो। यह बात सुनने में भी थोड़ी अजीब लगती है। लेकिन ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे को भी ऐसा एक निमंत्रण मिल चुका है, जिसे सुन वह लगभग बेहोश हो गए थे। चलिए चंकी पांडे के जन्मदिन ( 26 सितंबर 1962) के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ा ये रोचक किस्सा।

बात साल 2009 की है, जब एक मुलुंद की बिजनेसमैन फैमिली की तरफ से उनके पास एक फोन आया था। उन्होंने चंकी को उस परिवार के वारिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था।

एक इंटरव्यू में चंकी ने खुलासा किया था कि "वह लोग चाहते थे कि मैं जाकर थोड़ा रोना-धोना करूं और इसके बाद पूरे अंतिम संस्कार में चुप-चाप एक कोने में खड़ा रहूं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह घर आए मेहमानों पर प्रभाव पड़े। लोगों को ऐसा लगे कि उनके परिवार ने फिल्मों में भी इंवेस्टमेंट की हुई है और इस वजह से वह कुछ लोगों की उधारी अभी नहीं दे पाएंगे।

चंकी पांडे को इस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पांच लाख रुपये का ऑफर दिया गया था। लेकिन चंकी ने तुरंत ही इस ऑफर को ठुकरा दिया। हालांकि वह कहते हैं कि एक जगह खड़े रहने के लिए पांच लाख रुपये कोई छोटी रकम नहीं होती, लेकिन वह ऐसा काम नहीं कर सकते थे।

हालांकि चंकी ने इस ऑफर को तो रिजेक्ट कर दिया लेकिन उनकी फैमिली की हालत देखते हुए अपनी जगह एक रिप्लेसमेंट भेज दिया था।

Next Story