मनोरंजन

जन्मदिन स्पेशल: बॉलीवुड के फाइनेस्ट एक्टर्स, पर्सनल लाइफ की भी खूब रही चर्चा

jantaserishta.com
26 July 2025 5:11 PM IST
जन्मदिन स्पेशल: बॉलीवुड के फाइनेस्ट एक्टर्स, पर्सनल लाइफ की भी खूब रही चर्चा
x
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में राहुल बोस और विनय पाठक दो ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी शानदार अभिनय क्षमता और अनूठे किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। दोनों अभिनेता अपना जन्मदिन 27 जुलाई को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन, किसी भी कैरेक्टर को पर्दे पर शिद्दत से निभाने वाले राहुल बोस और विनय पाठक पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
27 जुलाई 1967 को राहुल बोस का जन्म हुआ। 16 साल की उम्र में एक्टिंग से नाता जुड़ा। एक प्ले में ऐसा किरदार निभाया, जिसने आगे चलकर उनके फाइनेस्ट एक्टर बनने की राह बना दी। अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो राहुल बोस ने अभी तक शादी नहीं की। जीवन का इतना बड़ा फैसला राहुल बोस ने महज 18 साल की उम्र में कर लिया था, जिस उम्र में युवा अपने करियर और सपनों के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में राहुल बोस ने शादी को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया था।
ऐसा नहीं है कि उन्हें प्यार पसंद नहीं है। बस उन्होंने सिंगल रहने का फैसला किया। बोस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म 'द परफेक्ट मर्डर' से की, लेकिन उन्हें असली पहचान 1994 में 'इंग्लिश अगस्त' से मिली। अभिनेता के लिए यह फिल्म आज भी उनके करियर में मील का पत्थर मानी जाती है। राहुल ने 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर', 'शौर्य', 'चमेली' जैसी फिल्मों में भी अभिनय से समीक्षकों की खूब प्रशंसा बटोरी।
राहुल बोस न केवल एक अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं, बल्कि एक शानदार खिलाड़ी भी हैं। स्कूल के दिनों में उन्होंने क्रिकेट कोचिंग ली और बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल भी जीता। इसके अलावा, राहुल सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।
अगर राहुल बोस के समकालीन माने जाने वाले विनय पाठक की बात करें तो वह भी बॉलीवुड में अपनी कलाकारी के दम पर पैर जमाने में सफल हुए। टीवी शो के साथ ही साथ फिल्मों में अलग-अलग शैली के किरदारों में दर्शकों ने उन्हें पसंद किया। उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी शो 'हिप हिप हुर्रे' (1998) से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2006 में 'खोसला का घोसला' और 'भेजा फ्राय' जैसी फिल्मों से मिली।
उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्वाभाविक अभिनय ने दर्शकों को खूब हंसाया। 'खोसला का घोसला' में उनके किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके बाद 'रब ने बना दी जोड़ी' में बलविंदर 'बॉबी' खोसला जैसे किरदारों ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाया।
वह स्टैंड-अप कॉमेडी और थिएटर में भी सक्रिय रहे हैं। उनके नाटक 'व्हाइट लिली एंड नाइट राइडर' को खूब सराहना मिली। विनय का हास्य स्वाभाविक और सहज है, लेकिन वे गंभीर किरदारों में भी उतनी ही गहराई लाते हैं। विनय पाठक की खासियत उनकी सादगी और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता है। उनकी कॉमेडी में एक आम आदमी की झलक दिखती है, जो दर्शकों को तुरंत पसंद आती है।
विनय पाठक सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहते हैं, लेकिन उनके प्रशंसक उनके हर नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। राहुल बोस और विनय पाठक, दोनों ही हिंदी सिनेमा के वो रत्न हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सिनेमा को नई दिशा भी दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story