मनोरंजन

Birthday Special: एक्टर फवाद खान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे...अपने नाम किया था ये खास अवार्ड

Subhi
29 Nov 2020 10:08 AM IST
Birthday Special: एक्टर फवाद खान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे...अपने नाम किया था ये खास अवार्ड
x
पाकिस्तानी एक्टर और मॉडल फवाद खान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. फवाद ने पाकिस्तान के साथ हिंदुस्तान में भी खूब नाम कमाया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पाकिस्तानी एक्टर और मॉडल फवाद खान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. फवाद ने पाकिस्तान के साथ हिंदुस्तान में भी खूब नाम कमाया है. उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए कई अवार्ड अपने नाम कर लिया था. फवाद का जन्म 29 नवंबर 1981 को करांची में हुआ था.

फवाद खान ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पाकिस्तानी सीरियल और फिल्मों में काम किया है, उनके शो 'जिंदगी गुलजार है' और हमसफर सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो था. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म खुदा में काम किया. मगर बाद में फिर वह टीवी की दुनिया में लौट गए.

फवाद ने बॉलीवुड फिल्म खूबसूरत ने डेब्यू किया था. इस फिल्म में वह सोनम कपूर के साथ लीड रोल में नजर आए थे. फवाद ने अपनी पहली ही फिल्म से हिंदुस्तानियों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म के लिए फवाद को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया था. फवाद पहले पाकिस्तानी एक्टर हैं जिन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था.

खूबसूरत' के बाद फवाद ऋषि कपूर, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'कपूर एंड संस' में नजर आए थे. इस फिल्म में वह एक गे के किरदार में नजर आए थे. फवाद की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' थी. इस फिल्म के बाद वह पाकिस्तान चले गए थे.

स्वभाव में शर्मीले फवाद एक्टर नहीं बल्कि इंजीनियर बनना चाहते थे. जिसके लिए उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की थी. बॉलीवुड में कुछ फिल्में करने वाले फवाद पाकिस्तान इंडस्ट्री में हाईएस्ट पेड एक्टर हैं.

Next Story