मनोरंजन

Birthday off Vaani : पापा के खिलाफ जाकर Vaani ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम

Tara Tandi
23 Aug 2023 8:43 AM GMT
Birthday off Vaani : पापा के खिलाफ जाकर Vaani ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
x
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात की जाए तो वाणी कपूर का नाम जरूर लिया जाता है। 23 अगस्त 1988 को देश की राजधानी दिल्ली में जन्मी वाणी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है, जिनमें रणवीर कपूर, आयुष्मान खुराना आदि सेलेब्स शामिल हैं। बर्थडे स्पेशल में हम आपको वाणी कपूर की जिंदगी के तमाम किस्सों से रूबरू करा रहे हैं।
,बता दें कि वाणी कपूर ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से टूरिज्म में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप की। इसके बाद वाणी कपूर ने आईटीसी होटल में काम करना शुरू किया, जहां उन्हें फिल्मों में काम करने का चस्का लगा। हुआ यूं कि एक बार होटल में किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग देखने के बाद वाणी कपूर ने भी मायानगरी में कदम रखने का मन बना लिया।
आपको जानकर हैरानी होगी कि वाणी कपूर अपने अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए अपने परिवार के खिलाफ चली गईं। दरअसल, वाणी कपूर के एक्टिंग करने के फैसले का उनकी मां ने समर्थन किया था, लेकिन उनके पिता इसके खिलाफ थे। उन्हें वाणी का मॉडलिंग करना भी पसंद नहीं था, लेकिन वाणी ने अपने दिल की सुनी और उनका सपना पूरा किया।
मॉडलिंग के साथ-साथ वाणी ने फिल्मी दुनिया में भी कदम रखा। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे पर साल 2009 में स्पेशल एट 10 से की थी। कुछ समय बाद उन्हें यशराज की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' के लिए साइन किया गया। वाणी अपने किरदार के लिए इतनी मेहनत करती हैं कि फैंस उनके कायल हो जाते हैं। फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो लिंग परिवर्तन करवाकर लड़की बन जाती है।
Next Story