मनोरंजन

Birthday off Ram Kapoor : अपने लुक नही दमदार अदाकारी के दम पर मिली पहचान

Tara Tandi
1 Sep 2023 4:53 AM GMT
Birthday off Ram Kapoor : अपने लुक नही दमदार अदाकारी के दम पर मिली पहचान
x
cछोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता राम कपूर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने लुक से नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग स्किल से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। 1 सितंबर 1973 को दिल्ली में जन्मे राज कपूर 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे धारावाहिकों की बदौलत आज घर-घर में जाना पहचाना नाम हैं। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
1997 में छोटे पर्दे पर डेब्यू किया
राम कपूर अब तक कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं। लेकिन पहली बार उनका अभिनय से सामना कॉलेज के दिनों में हुआ। जब एक चुनौती और कप्तान के आदेश के बाद उन्होंने एक नाटक में हिस्सा लिया और मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें अभिनय के प्रति अपने प्यार का एहसास हुआ। 1997 में उन्होंने सीरियल 'न्याय' से टीवी की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह 'घर एक मंदिर', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'दिल की बातें दिल ही जाने' समेत कई शोज का हिस्सा बने।
को-स्टार पर हार गया था दिल!
राम कपूर की गौतमी से मुलाकात 'घर एक मंदिर' के दौरान हुई थी। शो में दोनों लीड रोल में थे और उसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। कुछ समय तक डेट करने के बाद राम ने गौतमी को शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद 2003 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी और बेटा है। राम कपूर ने एक बार बताया था कि वह शुरुआती दिनों में बहुत सिगरेट पीते थे। लेकिन बेटी के मना करने के बाद उन्होंने ये आदत छोड़ दी।
इस बदलाव से हर कोई हैरान रह गया
राम कपूर का वजन 130 किलो था, लेकिन अचानक उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया। फिल्म लवयात्री में आने के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू किया और 30 किलो वजन कम करने में सफल रहे। खुद को फिट रखने के लिए वह वर्कआउट करते थे और 16 घंटे तक कुछ भी नहीं खाते थे। सुबह उठने के बाद वह एक घंटे तक वेटलिफ्टिंग करते थे और फिर रात में कार्डियो भी करते थे।
Next Story