मनोरंजन

Birthday : प्यार के लिए घर छोड़ देना, कुछ ऐसी रही तब्बू की पर्सनल लाइफ, जाने इनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

Shiddhant Shriwas
4 Nov 2021 4:36 AM GMT
Birthday : प्यार के लिए घर छोड़ देना, कुछ ऐसी रही तब्बू की पर्सनल लाइफ, जाने इनसे जुड़ी दिलचस्प बातें
x
बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में से एक तब्बू का आज जन्मदिन है। तब्बू ने उस दौर में अपने करियर की शुरुआत की थी

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में से एक तब्बू का आज जन्मदिन है। तब्बू ने उस दौर में अपने करियर की शुरुआत की थी, जिस समय बॉलीवुड में सिर्फ अभिनेताओं का जलवा था। आपको शायद मालूम नहीं होगा कि हिंदी के अलावा अंग्रेजी, इंग्लिश, तेलगु, मराठी और बंगाली फिल्मों में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखरने वाली तब्बू अपनी सुंदरता को बरकार रखने के लिए दूध से नहाती हैं। इतना ही एक्ट्रेस ने अपने सिंगल होने की वजह एक्टर अजय देवगन को बताती। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनसे ही जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

तब्बू के बारें में दिलचस्प बातें
तब्‍बू यानि तब्बसुम हाशमी का जन्म 4 नवंबर 1971 में हैदराबाद में हुआ। तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। तब्बू, शबाना आजमी और बाबा आजमी की भतीजी हैं और 80-90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री फराह नाज उनकी बहन हैं। तब्बू एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन डांस भी हैं। उन्हें परफ्यूम कलेक्ट करना बहुत पसंद है। एक बार एक इंटरव्यू में तब्बू ने कहा था कि उनका घर परफ्यूम से भरा पड़ा है। हालांकि दावा ये भी किया जाता है कि तब्बू अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए दूध से नहाती हैं। 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान उनपर अपने सह-कलाकारों सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे एवं नीलम के साथ कांकणी में दो काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था।
फिल्म बाजार में किया था पहली बार कैमियो
तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1980 में आई फिल्म 'बाजार' में एक छोटा सा रोल किया था और उसके बाद साल महज 14 साल की उम्र में तब्बू ने 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'हम नौजवान' में देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था। उन्होंने सबसे पहले तेलुगु फिल्म 'कुली नंबर 1' से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में तब्बू ने सबसे पहले बोनी कपूर की फिल्म 'प्रेम' को साइन किया था, लेकिन इस फिल्म को बनने में 8 साल का वक्त लगने की वजह से उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'पहला पहला प्यार थी'।
तब्बू की फिल्में और अपकमिंग प्रोजेक्ट
तब्बू ने फिल्म 'चांदनी बार' और 'माचिस' के लिए उन्होंने दो राष्ष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। उन्होंने 'माचिस', 'विरासत', 'हु तू तू', 'आस्तित्व', 'चांदनी बार', 'साजन चले ससुराल' 'मकबूल', 'चीनी काम' 'हैदर' और 'हम साथ साथ हैं' 'दृश्यम' 'फितूर' , 'दे दे प्यार दे', 'हवा', 'लाइफ ऑफ पाई', 'गोलमाल अगेन', 'अंधाधुन', 'जवानी जानेमन', 'भारत द सूटेबल बॉय जैसी शानदार फिल्मों में काम करके अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। तब्बू को भारत सरकार की तरफ से साल 2011 में 'पद्मश्री' अवॉर्ड से नवाजा गया। तब्बू का आने वाले दिनों फिल्म भूल भूलैया -2 में कार्तिक आर्यन और कियाना आडवानी के साथ देखा जाएगा। इसके बाद उन्हें फिल्म खुफिया में देखा जाएगा।
तब्बू और अजय देवगन-साजिद नाडियाडवाला
तब्बू अभी तक सिंगल हैं। खबरों के मुताबिक निर्माता साजिद नाडियाडवाला से उनके रिश्तों की बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन फिर मामला आगे नहीं बढ़ पाया था। साजिद नाडियाडवाला से पहले तब्बू का नाम साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ लिया जोड़ा गया। कभी वक्त ऐसा था जब नागार्जुन और तब्बू के अफेयर के चर्चे खूब हुआ करते थे। दोनों का रिश्ता लगभग 15 साल तक चला। नागार्जुन के प्यार में तब्बू ने मुंबई छोड़ हैदराबाद रहने लगी थीं। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी क्योंकि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी की छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। फिर आखिरकार साल 2012 में तब्बू ने नागार्जुन से दूरी बना ली। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते पर बात नहीं की।
अजय देवगन ने नहीं होने दी तब्बू की शादी
अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी को एक वक्त पर काफी पसंद किया जाता था। ऑनस्क्रीन के साथ ही साथ ऑफस्क्रीन भी इस जोड़ी को फैन्स पसंद किया करते थे। पहली बार इन दोनों को फिल्म 'विजयपथ' देखा गया और फिर 21 साल बाद दोनों ने साथ 'दृश्यम' (2015), दे दे प्यार दे और गोलमाल-4 में भी एक साथ नजर आए। 2017 में मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में तब्बू ने अपने सिंगल होने की वजह अजय देवगन को बताया था।
तब्बू ने इस इंटरव्यू में कहा था, 'जब वे युवा थे तो अजय देवगन और उनके कजन उन पर गहरी नजर रखते थे। मुझसे कोई लड़का बातचीत करता दिखता था तो वे मारने की धमकी देने लगे थे। अगर मैं सिंगल हूं तो उनकी बदमाशी जिम्मेदार है।' इंटरव्यू में तब्बू ने आगे कहा था, 'अजय देवगन को इसके लिए पछतावा होना चाहिए। मैंने अजय देवगन को कहा है कि वह मेरी शादी के लिए कोई लड़का ढूंढें।' हालांकि ये सभी बातें तब्बू ने बस मजाक के लिए कहा था।
Next Story