मनोरंजन

Birthday: फ्रीडा पिंटो ने देव पटेल के साथ 6 साल तक किया डेट, अब बिना शादी के बनने जा रही हैं मां

Nidhi Markaam
18 Oct 2021 5:25 AM GMT
Birthday: फ्रीडा पिंटो ने देव पटेल के साथ 6 साल तक किया डेट, अब बिना शादी के बनने जा रही हैं मां
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो फिल्म स्लमडॉग मिलियेनर में लतिका के किरदार से दुनिया भर से मशहूर हो गई थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो फिल्म स्लमडॉग मिलियेनर में लतिका के किरदार से दुनिया भर से मशहूर हो गई थीं। इस फिल्म की शूट के दौरान फ्रीडा का दिल लीड एक्टर देव पटेल के लिए धड़कने लगा। दोनों की रील से रियल लाइफ जोड़ी बन गई और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। करीब 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। देव के साथ फ्रीडा काफी सीरियस रिलेशनशिप में थीं। जिस वक्त वह एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब फ्रीडा तीस साल की और देव 24 साल के थे। दोनों के बीच इतना गहरा प्यार था, कि हर किसी को लगने लगा था कि ये जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। लेकिन इस बीच दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सबकों चौंका दिया। फ्रीडा आज अपना जन्म 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी लव लाइफ के बारे में।

देव से रहा गहरा रिश्ता

स्लमडॉग मिलेनियर में साथ काम करने वाले देव पटेल और फ्रीडा पिंटो 6 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे, लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चल सका और साल 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया। बेशक दोनों अलग हो गए हों, लेकिन वह दोनों अभी भी दोस्त हैं।

रॉनी बकार्डी से जुड़ा नाम

देव पटेल के बाद फ्रीडा पिंटो का नाम पोलो प्लेयर रॉनी बकार्डी के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन रॉनी के साथ भी उनका रिलेशन ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और कुछ साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

बनने वाली है कोरी ट्रैन के बच्चे की मां

फ्रीडा क आखिरकार अनका सच्चा साथी मिल ही गया। कोरी ट्रैन एक एडवेंचर फोटोग्राफर हैं, उन्होंने कुछ साल पहले ही सगाई कर ली थी। इस साल फ्रीडा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। वह कैरी के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

स्लमडॉग मिलियनेर के अलावा फ्रीडा तृष्णा, ब्लैक गोल्ड, नाइट ऑफ कप्स, डेजर्ट डांसर, लव सोनिया, मोगली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Next Story