मनोरंजन

Birthday : 37 साल की हुईं फ्रीडा पिंटो, बिन शादी के बनने जा रही हैं मां, पहली फिल्म मचा रही है धूम

Rani Sahu
18 Oct 2021 8:41 AM GMT
Birthday : 37 साल की हुईं फ्रीडा पिंटो, बिन शादी के बनने जा रही हैं मां, पहली फिल्म मचा रही है धूम
x
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto) 18 अक्टूबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। फ्रीडा का जन्म 18 अक्टूबर 1984 में मुंबई में हुआ था

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto) 18 अक्टूबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। फ्रीडा का जन्म 18 अक्टूबर 1984 में मुंबई में हुआ था। फ्रीडा मेंग्लोरीयन कैथोलिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्टिंग से पहले चार साल तक मॉडलिंग कर चुकी फ्रीडा पिंटो की पहली फिल्म ने ही धमाल मचा दिया था।

फ्रीडा ने बॉलीवुड में स्लमडॉग मिलेनियर से कदम रखा था। इस फिल्म अपने नाम 8 ऑस्कर अवार्ड किए थे। इस फिल्म से एक्ट्रेस दुनिया भर में छाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों में बहुत ही कम काम किया है।

फ्रीडा ने कई बड़ी कपंनियों के लिए टीवी और प्रिंट एड भी किए हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि फ्रीडा भारतीय शास्त्रीय नृत्य के साथ कई डांस फॉर्म जानती हैं। इन सभी के साथ वह अपनी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं।
बीतो दिनों एक्ट्रेस ने फैंस को खुशखबरी ये सुनाई थी। खास बात, ये है कि फ्रीडा बिन शादी के मां बनने जा रही हैं।
फ्रीडा अपने मंगेतर कॉरी ट्रान (Cory Tran) के बच्चे की मां बनने जा रही है। गौरतलब है, कि फ्रीडा और कॉरी ट्रान लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं।
साल 2019 में दोनों ने सगाई की थी। अपनी सगाई की घोषणा इन्होने कॉरी के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर करके की थी। जल्द ही फ्रीडा और Cory अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है।
पर्सनल लाइफ की तरफ रुख करें तो फ्रीडा ने Rohan Antao से भी इंगेजमेंट की थी। रोहन एक समय में उनके पब्लिसिस्ट हुआ करते थे। इसके बाद उन्होंने स्लमडॉग फेम कोस्टार देव पटेल को डेट किया और दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे।
देव से अलग होने के बाद एक्ट्रेस फोटोग्राफर के प्रेम में पड़ गईं थी। मौजूदा समय में फ्रीडा फोटोग्राफर Cory Tran संग रिलेशनशिप में हैं। एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करें तो कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
जिनमें 'राइज ऑफ दि प्लैनेट ऑफ एप्स', 'माइकल विंटरबॉटम', 'तृष्णा', 'डे ऑफ दि फाल्कन', 'इम्मोर्टल्स' आदि प्रमुख हैं। बीते साल, फ्रीडा डायरेक्टर रॉन हॉवर्ड की अमेरिकी ड्रामा फिल्म 'हिलबिली एली' में देखा गया था।


Next Story