मनोरंजन

शादी से पहले अक्षरा के खिलाफ हुआ बिरला परिवार, संगीत में अभिमन्यु को मिला धोखा

Neha Dani
15 April 2022 9:03 AM GMT
शादी से पहले अक्षरा के खिलाफ हुआ बिरला परिवार, संगीत में अभिमन्यु को मिला धोखा
x
हर्ष उसे ताना मारते हैं, "तुम करते रहो अक्षू-अक्षू, उसने चीटिंग करके तुम्हें हरा दिया।"

स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी की दुनिया में खूब धूम मचा रहा है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर शो इन दिनों अक्षरा और अभिमन्यु का संगीत चल रहा है। वहीं इस संगीत के बीच महिमा, अक्षरा और आरोही का भांडा फोड़ने की साजिश रचती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे भी ऐसा बहुत कुछ होने वाला है, जो लोगों को हैरान करके रख देगा।






अक्षरा-अभिमन्यु के लिए गाना गाएंगे कुमार सानू: अक्षरा को सरप्राइज देने के लिए अभिमन्यु, कुमार सानू को लेकर संगीत में आ जाता है। वह वहां कुमार सानू से गाना गाने के लिए कहता है। उसकी रिक्वेस्ट पर कुमार सानू 'तुझे देखा तो ये जाना समन' सॉन्ग गाते हैं, जिसपर अभिमन्यु और अक्षरा डांस करते हैं। वहीं ये सब देखकर डॉक्टर आनंद, महिमा और हर्ष का खून खौलता रहता है।


अभिमन्यु को खरी-खोटी सुनाता है हर्ष: कुमार सानू को उदय पुर सिटी हॉल फंक्शन के लिए लाया जाता है। लेकिन अभिमन्यु उन्हें अपने संगीत में ले आता है। इस बात से हर्ष का खून खौल जाता है, वह अभिमन्यु को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर देते हैं। वह कहते हैं, "जो वो बोलेगी, तुम वही करोगे क्या। पहले हॉस्पिटल, अब ये संगीत...।" हर्ष की बातें अक्षरा भी सुन लेती है, जिससे उसका दिल टूट जाता है।
संगीत में बम फोड़ने की कोशिश करेगी महिमा: महिमा अक्षरा और आरोही की एक्सीडेंट से जुड़ी सच्चाई को प्राइवेट इंवेस्टिगेटर के पास भेजने की फिराक में रहती है। साथ ही अक्षरा और अभिमन्यु के बीच दूरी लाने की भी कोशिश करती है। इतना ही नहीं, जब रस्म में अक्षरा जीतती है तो उसे भी ताना मारती है, जिसे सुनकर अभिमन्यु भड़क जाता है। हालांकि अक्षरा की मिम्मी बात संभाल लेती हैं।
अभिमन्यु को धोखा देगी अक्षरा: अभिमन्यु और अक्षरा के बीच संगीत में जंग छिड़ती है। दोनों अपने-अपने डांस से एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करते हैं। लेकिन अभिमन्यु को हराने के लिए वह चाल चलती है और जमीन पर पत्थर फेंक देती है, जिसपर पैर पड़ते ही अभिमन्यु गिर जाता है। यह देख बिरला फैमिली का मुंह उतर जाता है और हर्ष उसे ताना मारते हैं, "तुम करते रहो अक्षू-अक्षू, उसने चीटिंग करके तुम्हें हरा दिया।"

Next Story