मनोरंजन

बिपाशा बसु ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई, बताया कौन है देवी का ‘पसंदीदा इंसान’

jantaserishta.com
30 Jun 2025 10:44 AM IST
बिपाशा बसु ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई, बताया कौन है देवी का ‘पसंदीदा इंसान’
x
मुंबई: अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पिता हीरक बसु को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी देवी के सबसे पसंदीदा इंसान उनके पिता यानी देवी के 'ददुआ' हैं। शेयर किए गए वीडियो मोंटाज में बिपाशा ने परिवार के साथ बिताए कई खूबसूरत पलों को कैद किया।
इंस्टाग्राम पर वीडियो मोंटाज को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, " दुनिया के बेस्ट पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वस्थ, खुश, मजाकिया और आनंद में रहें। हम सब खुशकिस्मत हैं कि आप हमारे पापा हैं। देवी के पसंदीदा इंसान- ददुआ को हैप्पी बर्थडे अगेन।"
वीडियो में बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी देवी के साथ हीरक बसु के प्यारे पल शामिल हैं। वीडियो में छुट्टियों की तस्वीरें भी हैं। बसु ने वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में 'आई लव यू डैडी' गाने को एड किया, जो इसे और खास बनाता है।
बिपाशा का अपने पिता से दोस्त वाला रिश्ता है। फादर्स डे के मौके पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनका पिता से खास लगाव है और दुनिया के सबसे खास पिता हैं। बिपाशा बसु के पिता, हीरक बसु सिविल इंजीनियर हैं और उनकी मां, ममता हाउस वाइफ हैं। अभिनेत्री की दो बहनें हैं: बड़ी बहन का नाम विदिशा और छोटी बहन का नाम विजयेता है। बिपाशा ने शादी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से की है। दोनों की मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। अगस्त 2022 में अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।
करियर की बात करें तो बिपाशा ने साल 2001 में 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा, वह 'जिस्म', 'धूम 2', 'नो एंट्री', 'रेस' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अभिनेत्री ने हॉरर फिल्मों जैसे 'राज', 'राज 3डी' और 'अलोन' में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी। अभिनेत्री साल 2020 में वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story