मनोरंजन

नन्ही देवी के पैर चूमती नजर आईं BIPASHA BASU, वीडियो शेयर कर बेटी को बताया 'भगवान का तोहफा'

Admin4
7 Jan 2023 10:09 AM GMT
नन्ही देवी के पैर चूमती नजर आईं BIPASHA BASU, वीडियो शेयर कर बेटी को बताया भगवान का तोहफा
x
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा के इस खास दिन पर उनके पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर से लेकर कई सेलेब्स और फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी बीच बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के लिए एक प्यार सा नोट लिखा है। जिसपर यूजर्स खबू प्यार लूटा रहे हैं।
बिपाशा बसू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी नन्ही परी देवी नजर आ रही हैं। वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- भगवान ने मुझे सबसे अच्छा गिफ्ट दिया- मेरी बेटी देवी। मेरे पहले सबसे अच्छे गिफ्ट के बाद, मेरे लाइफ का प्यार, मेरे हसबैंड करण सिंह ग्रोवर, दुनिया की सबसे लकी लड़की। इसके साथ ही बिपाषा ने हैशटैग के साथ लिथा- मेरा बर्थडे हैं. नई मॉमी, आभारी और धन्य।
वीडियो की बात की जाए तो इसमें बिपाशा अपनी नन्ही गुड़िया देवी के पैर चुमते दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वीडियो में बेटी देवी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि हाल ही में बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया है। 12 नंबवर को कपल ने बेटी के नाम का ऐलान किया था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी पर प्यार लूटाते दिखते रहते हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story