मनोरंजन
बिपाशा बसु ने दिखाई बेटी पहली झलक, फोटो देख लोगों ने कहा 'अले अले इतनी क्यूट...'
Rounak Dey
26 Nov 2022 6:02 AM GMT

x
जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस ने इस तस्वीर में बेटी का फेस छुपाया हुआ है।
Bipasha Basu Daughter First Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों काफी चर्चा में बनीं हुई हैं। बिपाशा बसु ने अभी हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची की मां बनी है। एक्ट्रेस की बेटी का नाम सोशल मीडिया पर छाया रहा है। इसी बीच बिपाशा बसु ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद एक्ट्रेस और उनकी बेटी फिर से चर्चा में आ गई है। बिपाशा बसु ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। तो चलिए देखते है बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या शेयर कर दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
बिपाशा बसु ने दिखाई बेटी पहली झलक
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। मां बनने से पहले उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब इन सब के बाद एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पत्नी बिपाशा बसु ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बिपाशा बसु और उनकी बेटी के अलावा करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे है। इस तस्वीर में दोनों अपनी बेटी को देखते हुए नजर आ रहे है। बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है। फैंस के अलावा बिपाशा बसु की इस तस्वीर पर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है। जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस ने इस तस्वीर में बेटी का फेस छुपाया हुआ है।
कब हुई थी बिपाशा बसु की शादी
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2016 के अप्रैल महीने में शादी कर ली थी। शादी के बाद साल 2022 में उनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा बसु के अलावा आलिया भट्ट भी अभी हाल ही में मां बनी हैं।
TagsPublic relation latest newspublic relation newspublic relation news webdeskpublic relation latest newstoday's big newstoday's important newspublic relation Hindi newspublic relation big newscountry-world Newsstate-wise newsHindi newstoday's newsbig newspublic relationsnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newscountry-foreign news

Rounak Dey
Next Story