मनोरंजन

बेबी बंप के साथ बिपाशा बसु ने शेयर की वीडियो

Rani Sahu
28 Aug 2022 11:23 AM GMT
बेबी बंप के साथ बिपाशा बसु ने शेयर की वीडियो
x
Bipasha Basu Video: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में जानकारी दी है कि वह अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने हाल में प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरों के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया था। ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रीय रहती है। हाल ही में बिपाशा का लेटेस्ट वीडियो सामने है, जिसमें एक्ट्रेस को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
लेटी नजर आईं बिपाशा-
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम से एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- 'जय माता दी'। वीडियो में वह अपने होने वाले बेबी को सहलाते हुए नजर आ रही है और इस दौरान उनके खुशी का ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की मैक्सी स्टाइल ड्रेस में नो-मेकअप लुक में वीडियो साझा किया है।
ये था बिपाशा का पुराना वीडियो-
इससे पहले भी बिपाशा ने अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था। इस वीडियो में बिपाशा बसु का चेहरा नजर नहीं आ रहा बल्कि सिर्फ उनके पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस लेटी हुई हैं और उनके पेट के अंदर पल रहे बेबी से करण सिंह ग्रोवर बात करते हुए और गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दे की बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी।

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story