मनोरंजन
बिपाशा बासु ने अपनी बिकिनी पोस्ट्स से सोशल मीडिया का बढ़या तापमान, वीडियो देख होश उड़ना तय
Rounak Dey
20 Oct 2021 8:05 AM GMT

x
उनकी लाइफ में जेनिफर विंगेट आईं और दोनों ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी कर ली। लेकिन साल 2014 में उनसे भी तलाक ले लिया।
बोल्ड एंड ब्यूटीफुल डीवा बिपाशा बासु आज भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं, मगर फैंस की नजरों से नहीं। एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में हस्बैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, जहां से वो एक के बाद एक कई शानदार तस्वीरें शेयर कर लाइम लाइट में बने हुए हैं। हाल ही में बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ अपना मॉन्की लव वाला वीडियो पोस्ट किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।
इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अब एक बार फिर अपनी बिकिनी पोस्ट्स से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ बिकिनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की पोलका डॉट बिकिनी पहना हुआ है। बिकिनी में अपनी कर्वी बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही बिपाशा ने आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लासेज भी लगा रखे हैं और पूल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
वहीं इन तस्वीरों के अलावा कुछ ही देर पहले बिपाशा बासु ने कुछ देर पहले ही अपना एक बेहद हॉट पूल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा बासु बिकिनी पहन पूल में एंजॉय करती तो नजर आ ही रही हैं, लेकिन इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें बिपाशा का ही पॉपुलर सॉन्ग सुनाई दे रहा है। बिकीनी पहन पूल में उतरतीं बिपाशा के इस हॉट वीडियो में पीछे उनका सॉन्ग 'जादू है नशा है' सुनाई दे रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस वीडियो को देखने के बाद आपको बिपाशा बासु का पुराना हॉट अवतार एक बार फिर याद आ जाएगा।
ता दें, बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी और अब उनकी शादी को करीब 5 साल हो चुके हैं। बिपाशा करण की तीसरी वाइफ हैं और दोनों एक दूसरे के साथ एक हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। करण ने सबसे पहले साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी और 10 महीने बाद ही उनसे अलग हो गए थे। फिर उनकी लाइफ में जेनिफर विंगेट आईं और दोनों ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी कर ली। लेकिन साल 2014 में उनसे भी तलाक ले लिया।
Next Story