मनोरंजन
Bipasha Basu ने अपने घर कराई सत्यनारायण कथा, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी के साथ तस्वीरें
Tara Tandi
2 Oct 2023 5:01 AM GMT

x
बिपाशा बसु बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। आज भले ही वह लाइट, कैमरा और एक्शन से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स से जुड़े हुए हैं। वह अपनी बेटी देवी और खुद से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट भी शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने सत्यनारायण की पूजा की। बिपाशा ने इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
बिपाशा बसु अक्सर देवी के साथ कुछ रोमांटिक पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने सत्यनारायण की पूजा की कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा कीं, जिसमें देवी की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया है। सत्यनारायण की पूजा के दौरान बिपाशा बसु ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।
उन्होंने नीला सूट पहना था और माथे पर बड़ी लाल बिंदी लगाई थी. इस लुक में बिपाशा सिंपल और सोबर अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।वहीं उनकी बेटी देवी मल्टी कलर घाघरा चोली और मैचिंग दुपट्टा पहने हुए बेहद प्यारी लग रही थीं। तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है। कभी देवी को खाना खिलाती तो कभी उनके साथ मस्ती करती बिपाशा की तस्वीरें सामने आई हैं।
इन तस्वीरों में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा के माता-पिता भी नजर आए।गौरतलब है कि बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। शादी के 6 साल बाद 12 नवंबर 2022 को बिपाशा ने देवी को जन्म दिया।
Next Story