मनोरंजन

Bipasha Basu ने करण सिंह ग्रोवर से शादी को लेकर खोला राज, परिवार था इसके खिलाफ

Shiddhant Shriwas
13 Feb 2022 5:37 AM GMT
Bipasha Basu ने करण सिंह ग्रोवर से शादी को लेकर खोला राज, परिवार था इसके खिलाफ
x
दोनों की लव स्टोरी वहीं से शुरू हुई थी, जिसके बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली।

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु फिलहाल फिल्मों से दूर चल रही हैं। वह पति अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में एक-दूसरे से शादी की थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है। जबकि बिपाशा बसु की यह पहली शादी है। ऐसे में अभिनेत्री के लिए करण सिंह ग्रोवर से शादी करने के लिए अपने परिवार को मनाना काफी मुश्किल रहा था।

इस बात का खुलासा खुद बिपाशा बसु ने किया है। बिपाशा बसु ने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। बिपाशा बसु ने बताया है कि करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करने के लिए उन्हें अपने परिवार को मनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी, क्योंकि करण की दो शादियां टूट चुकी थीं। इसलिए वह शादी की खिलाफ थे।
बिपाशा बसु ने कहा, 'शादी फेन होने का यह मतलब नहीं होता है कि इंसान गलत होगा। तो, ऐसा नहीं है कि उनकी निंदा की जानी चाहिए। मेरे लिए, मैंने अपने माता-पिता को समझाया कि मेरा जिस तरह का रिश्ता था वह लंबा था और यह उसकी शादी से बहुत बड़ा है। यह सिर्फ इतना है कि मैंने कागज के एक टुकड़े पर हस्ताक्षर नहीं किए। तो यह मुझे उससे अलग कैसे बनाता है।'
बिपाशा बसु ने इस बारे में भी बात की कि कैसे कभी-कभी रिश्ता खत्म होने पर दिल टूट जाता है, लेकिन समय के साथ चीजें बेहतर हो जाती हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'रिश्ते नहीं चलते, यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन लंबे समय में जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो आप हमेशा खुश रहते हैं। यह हमेशा कहा जाता है कि आपकी जिंदगी में चीजें किसी वजह से होती हैं और यह हमेशा सच होता है।'
इसके अलावा बिपाशा बसु ने अपनी जिंदगी को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म अजनबी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया। इसके अलावा बिपाशा बसु ने राज, रक्त, फुटपाथ, ऐतबार सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बिपाशा बसु एक लम्बे समय से फिल्मी परदे से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2015 में फिल्म 'अलोन' में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर नजर आए थे। दोनों की लव स्टोरी वहीं से शुरू हुई थी, जिसके बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली।

Next Story