मनोरंजन

बिपाशा बसु ने पूल में दिए रोमांटिक पोज़, देखें HOT अवतार

Triveni
2 Jan 2021 11:41 AM IST
बिपाशा बसु ने पूल में दिए रोमांटिक पोज़, देखें HOT अवतार
x
फिल्म इंडस्ट्री में अपने बोल्ड लुक से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने कातिलाना अंदाज से लोगों को अपने ओर अट्रैक्ट कर लेती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | फिल्म इंडस्ट्री में अपने बोल्ड लुक से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने कातिलाना अंदाज से लोगों को अपने ओर अट्रैक्ट कर लेती हैं। बिपाशा बसु के सिज़लिंग लुक के सभी दीवाने हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से पर्दे से दूर है, लेकिन वे अपने हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके खूबसूरती और जलवे आज भी बरकरार हैं। उनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी है।


फिलहाल तो एक्ट्रेस का एक थ्रो बैक फोटो काफी वायरल हो रहा है। नए साल पर बिपाशा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ स्विमिंग पूल में रोमांटिक फोटो शेयर की है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। बिपाशा इन तस्वीरों में ब्लैक बिकिनी और गॉग्लस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दोनों लव का साइन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह रोमांटिक अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों की खूबसूरत तस्वीर पर लाखों के लाइक्स और कमेंट की लाइन लग गई है।

एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में अपने कदम इंडस्ट्री में जमाने शुरू कर दिए थे फिर वे साल 2001 में अक्षय कुमार के साख फिल्म अजनबी में नजर आई थीं। इस फिल्म में वे नकारात्मक किरदार के साथ सामने आईं थीं। उनकी सर्वश्रेष्ठ शुरूआत के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद वे राज़, जिस्म, अलोन, क्रीचर 3डी, नो एंट्री जैसी कई फिल्मों में दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस साल 2020 में एक वेबसीरीज डेंजरस में अपने पति के साथ नजर आईं थीं।


Next Story