मनोरंजन

पति के प्यार में डूबीं बिपाशा बसु, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

Subhi
2 Oct 2022 3:07 AM GMT
पति के प्यार में डूबीं बिपाशा बसु, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो
x
अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं।

अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर बिपाशा ने एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। बिपाशा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हाल ही में बिपाशा ने एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस वीडियो में दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी और करण की कुछ फोटोज शेयर की हैं। वीडियो में दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में कमाल लग रहे हैं। बिपासा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। उस पर लाल रंग की लिपिस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ शानदार पोज दे रहे हैं। इसके साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, 'मंकीलव।'

navyugsandesh.com

Next Story