मनोरंजन

मालदीव में पति का Birthday सेलिब्रेट कर रही बिपाशा बसु, एक्ट्रेस का येलो ड्रेस में दिखा HOT अवतार

Triveni
23 Feb 2021 11:31 AM GMT
मालदीव में पति का Birthday सेलिब्रेट कर रही बिपाशा बसु, एक्ट्रेस का येलो ड्रेस में दिखा HOT अवतार
x
बिपाशा बसु आज अपने पति करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आज अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। करण अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर ये कपल मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उन्होंने कई रोमांटिक फोटोज और वीडियो शेयर की है। इस दौरान दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस फोटो में दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक है।
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपनी मालदीव से बेहद खूबसूरत फोटो ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है। बिपाशा इस फोटो में येलो कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस कई अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। खुले आसमान के नीचे एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पूल में लंच एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं इस दौरान कई खाने-पीने की चीजे दिख रहे हैं। साथ ही दोनों फोटोज के लिए खूब पोज भी दे रहे हैं। इऩ फोटोज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बिपाशा ने मालदीव से कई तस्वीरें साझा की हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों समंदर किनारे नजर आए। तस्वीर के साथ बिपाशा लिखती हैं- 'जहां आसमान और पानी मिलते हैं।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। बिपाशा और करण दोनों पहली बार फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान मिलें और वहीं पर दोनों को प्यारा हुआ फिर दोनों ने शादी का फैसला किया।
बता दें कि बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की शादी को 30 अप्रैल के दिन 4 साल पूरे हो गए हैं। वहीं, करण सिंह ग्रोवर की बात करें तो एक्टर हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे।


Next Story