
x
बता दें बिपासा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ये कपल शीप पर डांस करते हुए दिख रहा है।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपना रोमांटिक पर गुजार रही हैं। बॉलीवुड का यह कपल इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहा है। जहां ये कपल अपने हर पल की अपडेट अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इसी बीच एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह वाइफ बिपासा को छेड़ते हुए उन्हें बार-बार किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
करण इस रोमांटिक वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं कि मंकी लव है। उनके इस वीडीयो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस इस जोड़ी को ढ़ेर सारा प्यार देते हुए कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो में बिपासा ग्रीन ड्रेस पहन रखा है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीच पर बिपासा सेल्फी वीडियो बना रही हैं और उनके पति करण सिहं ग्रोवर उन्हें पीछे से उन्हें बाहों में भर रखा है। वीडियो में करण कभी बिपासा का गाल तो कभी नाक टच कर रहे हैं। इस दौरान वह बीच-बीच में बिपासा को किस भी करते हैं, वीडियो में दोनों फनी चेहरा बनाकर एक दूजे से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं । वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना बज रहा है।
बता दें बिपासा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ये कपल शीप पर डांस करते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपासा लिखती हैं दोनों पागल हैं।
आपको बता दें कि बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए मालदीव में हैं। जहां से ये दोनों लगातार सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर कर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।
इस वीडियो से पहले जहां बिपासा अपना हॉट फोटो शेयर अपने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। वहीं करण सिंह भी कभी शर्टलेस फोटो डाल कर अपने फैंस का जीत रहे हैं।
Next Story