मनोरंजन

Ratan Tata पर बनेगी बायोपिक? मेकर्स ने इन एक्टर्स पर खेला दांव

Rounak Dey
25 Nov 2022 4:49 AM GMT
Ratan Tata पर बनेगी बायोपिक? मेकर्स ने इन एक्टर्स पर खेला दांव
x
इसके अलावा भी उन्हें कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था।
Ratan Tata Biopic: देश के बड़े लोगों की कहानियों में आम जनता की काफी दिलचस्पी होती है। इसी वजह से फिल्म निर्माता भी इन किस्से-कहानियों पर फिल्म बनना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के ऊपर एक फिल्म बनने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बायोपिक को अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर सुधा कोंगरा बनाने वाली हैं। अब फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने इस अपकमिंग मूवी को लेकर कई खुलासे किए हैं। सोर्स ने बताया,' 2023 के अंत तक इस फिल्म पर काम शुरू होगा। देश के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा पर फिल्म बनाना गर्व की बात है।
ये एक्टर्स निभा सकते हैं रतन टाटा का किरदार
सोर्स ने आगे बताया कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद रतन टाटा की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें सामने आएगी जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी। सोर्स के मुताबिक, उनका जीवन सभी भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है। स्क्रिप्ट पर भी काम चल रहा है और निर्माता अगले साल के अंत में फोटोग्राफी का काम शुरू कर सकते हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और साउथ के सुपरस्टार सूर्या के नाम पर चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस रतन टाटा पर बनने वाली इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
साल 2008 में मिला रतन टाटा को ये पुरस्कार
बताते चलें कि रतन टाटा टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष थे। उन्होंने साल 2012 में रिटायरमेंट ले लिया था। हाल ही में रतन टाटा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े संगठन की ओर से 'सेवा रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भी उन्हें कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था।
Next Story