मनोरंजन

Bigg Bpss 16: दर्शकों के फेवरेट बन रहे हैं ये कंटेस्टेंट्स, 'क्वीन ऑफ द वीक' बनीं प्रियंका चहर चौधरी

Rounak Dey
25 Oct 2022 5:55 AM GMT
Bigg Bpss 16: दर्शकों के फेवरेट बन रहे हैं ये कंटेस्टेंट्स, क्वीन ऑफ द वीक बनीं प्रियंका चहर चौधरी
x
साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी जीत की डिमांड कर रहे हैं।
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' को शुरू हुए चार सप्ताह बीत चुके हैं। सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट्स के टास्क के साथ-साथ उनके अंदाज को भी खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि जहां कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी हरकतों के कारण लोगों का सिरदर्द बन चुके हैं तो वहीं कुछ सदस्य दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं। 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में चौथे सप्ताह भी अब्दु रोजिक से लेकर शिव ठाकरे जैसे कई सदस्यों ने सोशल मीडिया से लेकर दर्शकों के दिलों पर छाए रहे। इन सब में भी एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) 'बिग बॉस 16' की 'क्वीन ऑफ द वीक' बनीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'बिग बॉस 16' के उन सदस्यों पर, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary)
प्रियंका चहर चौधरी को घरवालों ने भले ही 'जगत माता' और 'मदर इंडिया' का टैग दे दिया है, लेकिन वह इस हफ्ते 'क्वीन ऑफ द वीक' बनीं। उनके अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी जीत की डिमांड कर रहे हैं।


शिव ठाकरे (Shiv Thakare)
'बिग बॉस 16' के शिव ठाकरे भी दर्शकों के दिल में जगह बनाने में पीछे नहीं हैं। बिग बॉस के एक फैनपेज के मुताबिक, चौथे सप्ताह शिव ठाकरे ने रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

एमसी स्टैन (MC Stan)
रैंकिंग के मामले में रैपर एमसी स्टैन किसी से पीछे नहीं रहे हैं। फैनपेज के मुताबिक, एमसी स्टैन को चौथे सप्ताह में तीसरी रैंकिंग प्राप्त हुई है। हालांकि कुछ दिनों से वह दर्शकों का निशाना बने हुए हैं।
अब्दु रोजिक (Abdu Rozik)
अब्दु रोजिक ने पहले दिन से ही फैंस के दिलों में जगह बना ली है। 'बिग बॉस 16' में अब्दु रोजिक की क्यूटनेस और उनका अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

गौतम विज (Gautam Vig)
टीवी एक्टर गौतम विज की गेम ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में उनके अंदाज की तारीफ सुंबुल तौकीर खान के पापा भी कर चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर पसंद किया जा रहा है।
सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)
सुंबुल तौकीर खान शुरुआत के कुछ सप्ताह तो लोगों के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं। लेकिन धीरे-धीरे उनकी गाड़ी पटरी पर आ रही है। वह भी अब 'बिग बॉस 16' में उभरकर सामने आ रही हैं।

Next Story