मनोरंजन

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल में हुई लड़ाई, जानिए वजह

Rani Sahu
16 Sept 2021 7:26 PM IST
Bigg Boss OTT:  शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल में हुई लड़ाई, जानिए वजह
x
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT)’ अब अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है. इस शो में कई नए रिश्ते बनते

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT)' अब अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है. इस शो में कई नए रिश्ते बनते, तो कई तल्ख रिश्ते भी बने. शो में दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी के रिश्तों में शुरू से ही उतार चढ़ाव रहे. शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल कई बार अपने झगड़े को बैठकर सुलझाते भी नजर आईं, लेकिन फिर दोनों के बीच हमेशा बात बिगड़ गई. दोनों के बीच एक बार फिर एक टास्क के दौरान लड़ाई हो गई. दोनों में पुरानी बातों को लेकर खूब बहस हुई.

इस टास्क में दोनों को एक दूसरे के खिलाफ बोलना होता है, जिसमें दिव्या कहती हैं कि वो बस एक दोस्त बनाना चाहती थीं. इस पर शमिता शेट्टी कहती हैं कि आपको शुरू से ही गेम अकेले ही खेलना था. दिव्या अग्रवाल शमिता शेट्टी से बहस के दौरान ये भी कहती हैं कि आप बहुत आसानी से मेनिपुलेट हो जाते हो. जब राकेश (Raqesh Bapat) की संडे के वार में बैंड बजी थी, तो भी आप मैनिपुलेट हुई थीं.

राकेश-शमिता का हुआ था झगड़ा
दरअसल, शो में राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच झगड़ा हो गया था. शमिता शेट्टी ने राकेश बापट के बारे में कहा था कि उनके दिल में दिव्या अग्रवाल के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि शायद उनका और राकेश का फोर्स्ड कनेक्शन बन गया है, लेकिन बाद में शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने शमिता के सामने राकेश की काफी तारीफ की थीं.
वरुण सूद के आने के बाद भी हुआ था झगड़ा
शमिता और दिव्या अग्रवाल में वरुण सूद के आने के बाद भी झगड़े हुए थे. वरुण सूद ने दिव्या को बताया था कि शमिता ने दोनों के रिश्ते को जज किया और ये भी कहा कि दोनों का रिश्ता अधिक समय तक नहीं चलेगा. बाद में शमिता जब इस पर अपनी सफाई देना चाह रही थीं, तो दिव्या अग्रवाल ने शमिता को कहा कि 'जब भी मेरी और वरुण की शादी होगी तो मैं आपको उसमें जरूर बुलाऊंगी, आपके पास समय हो तो मेरी शादी में आना'.
कब शुरू हुई लड़ाई
दरअसल, यह लड़ाई तब शुरू हुई थी, जब शमिता को बातों ही बातों में दिव्या ने कंट्रोलिंग कहा था. उन्होंने कहा था कि शमिता हमेशा उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं. इस बात से शमिता नाराज हुई थीं. इसके बाद से दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं.


Next Story