मनोरंजन
Bigg Boss OTT: दिव्या अग्रवाल की इस हरकत को देख शमिता शेट्टी का चढ़ा पारा, बोलीं- गेम में तुम्हारा...
Rounak Dey
9 Sept 2021 10:27 AM IST

x
बता दें कि शो में राकेश बापट और शमिता शेट्टी की जोड़ी सबसे पॉपुलर हैं.
फेमस कंट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे और ज्यादा मजेदार होता जा रहा है. शो में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है. बिग बॉस ओटीटी में दिव्या अग्रवाल (Divya Agrawal) और शमिता शेट्टी (Shetty Shetty) की एक बार फिर बहस देखने को मिली है. वूट ऐप के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका एक प्रमो वीडियो भी शेयर किया गया है.
शो की शुरुआत में शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल शुरुआत में बहुत अच्छी दोस्त थीं. लेकिन बाद में उनके बीच लड़ाई होने लगी. दिव्या और शमिता अब एक-दूसरे को पसंद नहीं करतीं हैं. शो के एक प्रोमो वीडियो में दिव्या कहती नजर आती हैं, "कोई भी व्यक्ति खुद को बॉस समझकर अपनी गेम नहीं खेल सकता और ना ही कनेक्शन बना सकता है. उन्हें दूसरों से ढंग से बात करनी होगी."
दिव्या ने शमिता से कह दी ये बात
इसके बाद शमिता, नेहा के साथ किचन में खाना पकाने लगती हैं और दिव्या को इग्नोर कर देती हैं. दिव्या पूछती हैं कि आपको बात नहीं करनी है? मैं आपसे बात कर रही हूं. इतने में दिव्या को गुस्सा आ जाता है और वह खाने में बोतल से पानी डाल देती हैं. इसके बाद शमिता और दिव्या में तीखी बहस शुरू हो जाती है. दिव्या शमिता से कहती हैं, "तुम्हारा जीना हराम किया इस गेम में न, तो देख लेना." सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि शो में राकेश बापट और शमिता शेट्टी की जोड़ी सबसे पॉपुलर हैं.
Next Story





