मनोरंजन

Bigg Boss OTT : मां की याद में फूट फूटकर रो पड़ी रिद्धिमा पंडित, जानिए वजह

Neha Dani
11 Aug 2021 2:50 AM GMT
Bigg Boss OTT : मां की याद में फूट फूटकर रो पड़ी रिद्धिमा पंडित, जानिए वजह
x
ये बताते हुए रिद्धिमा फूट- फूटकर रोने लगीं। तब उन्हें नेहा भसीन ने गले लगाकर चुप किया और उन्हें सांत्वना दी।

छोटे पर्दे का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' हर बार नए ट्विट्स लेकर आता है। इस बार शो की शुरुआत टेलीविजन प्रीमियर से छह हफ्ते पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो गई है। शो में आते ही नए कंटेस्टेंट्स ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। महज दो दिन में ही अलग- अलग लोगों के अलग- अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ घर पर लड़ाई झगड़े का माहौल देखने को मिला। तो वहीं कुछ इमोशनल पल भी कैमरा में कैद हुए। जिसे देख फैंस का भी दिल पसीज गया।

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में उस समय दर्शक भी भावुक हो गई जब टेलीविजन अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित फूट- फूटकर रोईं। रिद्धिमा किसी झगड़े की वजह से नहीं बल्कि अपनी मां को याद कर रोईं। दरअसल इसी साल फरवरी के महीने में रिद्धिमा ने अपनी को खो दिया। जिस वजह से उनके बारे में बात करते- करते रिद्धिमा इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में नेहा भसीन, शमिता शेट्टी और रिद्धिमा पंडित साथ में बैठकर कुछ भावुक बातें कर रहे थे अपने माता- पिता के बारे में। तीनों अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे। इसी दौरान रिद्धिमा भी अपनी मां को खोने का एक्सपीरियंस दोनों के साथ शेयर कर रही थीं और बताते- बताते रिद्धिमा इतनी भावुक हो गईं कि फूट- फूटकर रोने लगीं। रिद्धिमा ने कहा, 'थैंक गॉड मेरे सेंस ने मुझे बचा लिया और मैंने पिछले साल बिग बॉस साइन नहीं किया। क्योंकि पिछले साल बिग बॉस लंबा खिंच गया था फरवरी तक।'


उन्होंने मजाक में कहा कि मेरी मम्मी ने भी मुझे कहा था कि, 'बिग बॉस में जाकर लड़के भी रोते हैं, तुम तो लड़की हो।' रिद्धिमा ने बताया कि अपनी मां के जाने के बाद उन्होंने खुद को कैसे सम्भाला। रिद्धिमा ने बताया कि उस वक्त वो सेल्फिश नहीं हो सकती थीं उनकी मां की बॉडी थक चुकी थी लड़ते- लड़ते पिछले पांच सालों से। ये बताते हुए रिद्धिमा फूट- फूटकर रोने लगीं। तब उन्हें नेहा भसीन ने गले लगाकर चुप किया और उन्हें सांत्वना दी।


Next Story