अन्य

Bigg Boss OTT: विवादों के बीच बेटी शमिता से मिलने पहुंचीं माँ सुनंदा शेट्टी, पूछा- क्या राकेश स्वीट नहीं है

Rounak Dey
14 Sept 2021 3:33 PM IST
Bigg Boss OTT: विवादों के बीच बेटी शमिता से मिलने पहुंचीं माँ सुनंदा शेट्टी, पूछा- क्या राकेश स्वीट नहीं है
x
'वह बहुत स्वीट और जेंटलमैन है।'

बिग बॉस ओटीटी में इन दिनों फिनाले वीक चल रहा है और जल्द ही शो को अपना विनर मिलने वाला है। उससे पहले बिग बॉस ने कंटेस्टेंट की मुलाकात उनके करीबियों से करवाई, जिनसे मिलकर कंटेस्टेंट्स काफी भावुक नज़र आए। 13 सितंबर के एपिसोड में निशांत से मिलने कोरियोग्राफर पुनीत पाठक पहुंचे, राकेश से मिलने उनकी भांजी आईं, नेहा भसीन से मिलने उनकी बहन आईं तो वहीं शमिता शेट्टी से मिलने उनकी मां सुनंदा शेट्टी पहुंचीं जिन्होंने सबका दिल जीत लिया।

सोमवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया कि जैसे ही शमिता अपनी मां सुनंदा को देखती हैं वो उनसे मिलने भागती हुई आती हैं और रोने लगती हैं। इसके बाद सुनंदा शमिता को संभालती हैं और उनकी हिम्मत बढ़ाती हैं। सुनंदा कहती हैं कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। इतना ही नहीं वो शमिता को रानी कहकर बुलाती हैं। शमिता के ये पूछने पर कि क्या वो एक बॉसी महिला हैं, सुनंदा कहती हैं 'नहीं तुम एक आम सिंपल लड़की हो बाकी सबकी तरह। तुम्हारी अपनी क्वालिटीज़ हैं तुम्हें उन्हें बदलने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है लोगों को जो बोलना है बोलने दो, वक्त के साथ लोगों के ख्याल भी बदल जाते हैं'। सुनंदा और शामिता की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें लोग सुनंदा की तारीफ करते दिख रहे हैं। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मां ने की राकेश की तारीफ :


शो में पहुंचकर सुनंदा शेट्टी ने बेटी शमिता के खेल की काफी तारीफ की। इतना ही नहीं उन्होंने राकेश बापट की भी तारीफ की और उन्हें काफी स्वीट इंसान बताया। बिग बॉस ओटीटी में सुनंदा शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट्स की काफी तारीफ की, लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने नेहा भसीन और राकेश बापट की तारीफ की। इस दौरान शमिता शेट्टी ने मां सुनंदा से पूछा कि राकेश बहुत स्वीट है न ? इस पर सुनंदा ने अपने जवाब में कहा, 'वह बहुत स्वीट और जेंटलमैन है।'

Next Story