मनोरंजन

Bigg Boss OTT Finale: निशांत भट्ट और मूस जट्टाना ने किया डांस, देखें धमाकेदार VIDEO

Rani Sahu
19 Sept 2021 12:30 AM IST
Bigg Boss OTT Finale: निशांत भट्ट और मूस जट्टाना ने किया डांस, देखें धमाकेदार VIDEO
x
‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) के फैंस को जिस पल का इंतजार था, वह अब नजदीक है

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) के फैंस को जिस पल का इंतजार था, वह अब नजदीक है. शो का फिनाले राउंड चल रहा है. थोड़ी देर में शो के विनर का ऐलान हो जाएगा. सभी लोग अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करने में लगे हैं. फिनाले में टीवी और फिल्म जगत के कई सितारे शामिल हुए हैं. शो के पुराने कंटेस्टेंट भी शामिल हुए हैं. शो के कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं. इससे जुड़े वीडियो वूट पर शेयर हो रहे हैं.

एक वीडियो में मूस जट्टाना, निशांत भट्ट के साथ जोरदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं. एक दूसरे वीडियो में आप प्रतीक सहजपाल को दिव्या अग्रवाल के साथ डांस करते हुए देख सकते हैं. निशांत भट्ट और मूस जट्टाना का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है. मेकर्स ने डांस से जुड़ा एक वीडियो वूट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया है. यह वीडियो करीब चार घंटे पहले शेयर किया गया था, जिस पर 1 लाख के करीब व्यूज आ गए हैं.
फिनाले में सभी कंटेस्टेंट ने अपनी खास परफॉर्मेंस दी है. जाहिर है कि कंटेस्टेंट दर्शकों के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एक वीडियो में आप निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल को एक्टिंग करते हुए देख सकते हैं. इस दौरान हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह को परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाते हुए भी देखा जा सकता है. बता दें कि फिनाले में रितेश देशमुख अपनी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया के साथ पहुंचे हैं.
Next Story