मनोरंजन

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने कृतिका से कही इतनी गंदी बात, भड़के अरमान मलिक

Ritik Patel
22 Jun 2024 12:00 PM GMT
Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने कृतिका से कही इतनी गंदी बात, भड़के अरमान मलिक
x
Bigg Boss OTT 3: 21 जून को शो का प्रीमियर हुआ है। अनिल ने एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट का परिचर दर्शकों से कराया। ऐसे में अब शो शुरू होने के साथ ही कंटेस्टेंट ने अपना रंग भी दिखाना शुरू कर दिया है। अनिल कपूर का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार शो में फैंस सलमान खान को काफी मिस करेंगे, लेकिन हर कोई अनिल का झक्कास अंदाज देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो में इस भी बार फिर
Entertainment
की दुनिया के कई धुरंधरों ने एंट्री की है। इस बार शो में बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स, पत्रकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और youtuber ने एंट्री की है। कल यानी 21 जून को शो का प्रीमियर हुआ है। अनिल ने एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट का परिचर दर्शकों से कराया। ऐसे में अब शो शुरू होने के साथ ही कंटेस्टेंट ने अपना रंग भी दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां विशाल पांडे और पौलमी दास के बीच झगड़ा हाथापाई तक पहुंचा। वहीं, अब एक्टर रणवीर शौरी और अरमान मलिक के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
रणवीर ने पार की सारी हदें- बॉलीवुड एक्टर रणवीर शैरी हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रणवीर ने शो में आते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार रणवीर ने कृतिका संग बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी हैं। कृतिका ने बोला, 'दिल बड़ा होना चाहिए।' ये सुनते ही रणवीर ने कहा, 'दिल के साथ... भी बड़ा होना चाहिए।' रणवीर के बोल गए शब्दों को म्यूट कर दिया गया। लेकिन अरमान रणवीर की बात सुनकर काफी नाराज हुए। उनपर जमकर अपना गुस्सा निकाला। वहीं, बाद में रणवीर ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।
अपनी दोनों पत्नियों संग पहुंचे अरमान मलिक- बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ शो में पहुंचे हैं। अरमान अपनी दो शादी की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अरमान की अच्छी खासी Fan Following हैं। इनके अलावा शो में नीरज गोयत, सना मकबूल, साई केतन राव, पौलमी दास, अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, सना सुल्ताना, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित, विशाल पांडे, लव कटारिया, मैक्सएक्सटर्न, रैपर नैजी नजर आ रहे हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story