मनोरंजन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस का घर बना जंग का मैदान

Bharti Sahu 2
20 July 2024 6:23 AM IST
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस का घर बना जंग का मैदान
x
Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लेटेस्ट एपिसोड में लवकेश और अदनान के बीच जमकर झगड़ा हुआ। बात हाथापाई तक आ गई। यह विवाद अदनान के लवकेश को ‘चेला’ कहने पर शुरू हुआ। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विवादों का सीजन बनता जा रहा है। पहले अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ मारा था। वहीं, अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में अदनान शेख और लवकेश कटारिया के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। दरअसल, इस एपिसोड में लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी को ब्लॉगिंग टास्क दिया गया था। टास्क के दौरान ही ये विवाद हुआ। अदनान के लवकेश को धक्का देने के बाद जब अदनान ने कटारिया को धक्का दिया तो दोनों के बीच स्थिति को शांत करने के लिए अन्य कंटेस्टेंट बीच में आ गए। इस लड़ाई के खत्म होने के बाद लवकेश ने अपने करीबी दोस्त विशाल को अपने साथ हॉल में चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह कुछ देर के लिए गार्डन एरिया में रहना चाहते हैं। इस बात से कटारिया काफी नाखुश नजर आएं।
Next Story