मनोरंजन

Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर बने एल्विश यादव, सलमान खान को लेकर कही ये बात

jantaserishta.com
15 Aug 2023 8:05 AM IST
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर बने एल्विश यादव, सलमान खान को लेकर कही ये बात
x
ट्रॉफी जीतकर 'शहंशाह' की तरह निकले.
नई दिल्ली: एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह बिग बॉस के इतिहास में ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की हो। ट्रॉफी जीतने के बाद एल्विश यादव राजाओं की तरह सेट से बाहर निकले। उन्हें देखते ही फैंस की भारी भीड़ चिल्लाने लगी। एल्विश लोगों का प्यार देख हैरान रह गए। उन्होंने फ्लाइंग किस देकर जनता को अपना प्यार दिखाया और फिर मीडिया से बात की।
मीडिया ने एल्विश से उनके पुराने वीडियो के बारे में पूछा। उनसे सलमान खान के रोस्ट वीडियो के बारे में सवाल किए। एल्विश ने कहा, 'यार वो मेरा पुराना टाइम था। मैंने उन्हें एक टाइम पर रोस्ट किया था। मैं मानता हूं मैंने करा और...। लेकिन, आज मैं जब पहली बार उनसे मिला तब मुझे लगा अरे ये कौन है? बहुत अच्छी फीलिंग आई। उन्होंने मुझसे बात की, मुझे समझाया, एक दो बार गले भी लगाया। काफी अच्छा था।'
जब एल्विश को बताया गया कि बाहर ऐसी न्यूज चल रही है कि जब सलमान खान ने वीकेंड का वार पर उन्हें लताड़ा था तब उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स घट गए थे। एल्विश ये सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा, 'पहले तो उनके तीन मिलियन फॉलोअर्स उन्हें वापस करो। बढ़ाओ उनके फॉलोअर्स यार अगर मेरी वजह से घटे हैं तो। घटने क्यों चाहिए बढ़ने चाहिए। उन्होंने वीकेंड का वार पर मुझे सही चीजें बताई थीं। उनके फॉलोअर्स घटने नहीं बढ़ने चाहिए।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story