मनोरंजन
जब पूजा भट्ट को लगी 'शराब' की लत, खुद किया बड़ा खुलासा
jantaserishta.com
19 Jun 2023 5:11 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और कंटेस्टेंट्स अपने जीवन के बारे में राज खोलने लगे हैं। फिल्म निर्माता-एक्ट्रेस पूजा भट्ट, जो शो में कंटेस्टेंट हैं, ने बताया कि कैसे उन्होंने 44 साल की उम्र में शराब पीने की लत से छुटकारा पाया।
पूजा को को-कंटेस्टेंट साइरस ब्रोचा से बात करते हुए देखा गया। इस दौरान पूजा भट्ट ने कहा कि मुझे शराब पीने की आदत थी, और इसलिए मैंने इसे सबके सामने माना और लत को छोड़ने का फैसला किया। फिर, उन्होंने बताया कि कैसे लोगों द्वारा उन्हें शराबी का लेबल दिया गया और उन्होंने कैसे इन सब से छुटकारा पाया। पूजा को यह कहते हुए सुना गया कि ''समाज पुरुषों को शराब पीने का लाइसेंस देता है और इस तरह वे खुले तौर पर नशे की लत और शराब से उबरने के बारे में बात कर सकते हैं। महिलाएं खुले तौर पर शराब नहीं पीती हैं और इसलिए वे खुले तौर पर इसे छोड़ भी नहीं सकती हैं।'' उन्होंने कहा, औरतें खुलेआम नहीं पीती हैं और इसलिए वो लोगों के सामने शराब छोड़ने की बात नहीं करती हैं। मैं खुले तौर पर पीती थी, इसलिए जब मैंने सोचा कि अब मुझे शराब छोड़नी है, तो मुझे एहसास हुआ कि मुझे यह छिपकर क्यों करना चाहिए? लोग मुझे शराबी कहते थे। फिर मैंने कहा कि मैं ठीक हो रही शराबी हूं। बता दें 'बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है।
Tagsबिग बॉस ओटीटी 2पूजा भट्टपूजा भट्ट शराब की लतशोपूजा भट्ट खुलासाbigg boss ott 2pooja bhattpooja bhatt alcohol addictionshowpooja bhatt revealed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





