मनोरंजन
शानदार आगाज़ में शुरू हुआ बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले
Manish Sahu
14 Aug 2023 4:58 PM GMT

x
मनोरंजन: Bigg Boss Ott 2 का आज विजेता तय हो जाएगा। आपको बता दें कि शो का शानदार आगाज हो चुका है। बिग बॉस के दर्शकों को फिनाले का बेसब्री से इंतजार था। पूजा भट्ट, बेबीका धुर्वे, एल्विश यादव, मनीषा रानी या अभिषेक मल्हान में से कोई एक कंटेस्टेंट्स इस शो की ट्रॉफी जीतेगा। इन सभी के फैंस ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए जमकर वोट भी किया है। सभी ने शुरुआत से लेकर अब तक टास्क में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है।
बादशाह ने फाइनलिस्टों का परिचय कराया
रैपर बादशाह ने अपने हिट गानों से फाइनलिस्ट प्रतियोगियों का परिचय कराया। सभी प्रतियोगियों ने काले कपड़े पहने हैं। केवल अभिषेक ही इस सेगमेंट का हिस्सा नहीं हैं। बादशाह ने प्रतियोगियों को दिखाया कि उनका परिवार उनके फिनाले में पहुंचने को लेकर कैसा महसूस करता है।
सलमान खान ने की शो की ग्रैंड शुरुआत
शो का ग्रैंड फिनाले जियो सिनेमा पर लाइव प्रसारित हो रहा है। शो की शुरुआत होस्ट सलमान खान ने डांस परफॉर्मेंस के साथ की है। सलमान खान मंच पर सभी एलिमिनेटेड प्रतियोगियों और फाइनलिस्टों के माता-पिता के साथ शामिल हुए।
अभिषेक की बहन ने किया यह ट्वीट
अभिषेक की बहन प्रेरणा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने हाल में ही ट्वीट कर के यह जानकारी दी है कि है कि अभिषेक मल्हान की तबीयत ठीक नहीं है, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा, 'बस अभी पता चला कि अभिषेक तबीयत थोड़ी खराब है। ऐसे में वो आज रात आप लोगों के लिए फिनाले पर परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उसने आपको बहुत अच्छे से पूरे सीजन में एंटरटेन किया है। उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करिए।'
Bigg Boss Ott 2 में देखने को मिली कड़ी टक्कर
अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, पूजा भट्ट, बेबीका धुर्वे इन सभी के बीच शो में कांटे की टक्कर होते देखने को मिली है। जियो सिनेमा का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2अपने ग्रैंड फिनाले के लिए पूरी तरह से तैयार है और कुछ ही घंटों में इस शो को अपना विनर भी मिल जाएगा। कई दर्शकों का यह बी मानना है कि फाइनल की जंग अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव और मनीषा रानी के बीच देखी जाएगी।
अविनाश सचदेव और पूजा भट्ट के बीच बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एक अच्छी बॉन्डिंग देखने मिली थी। दोनों ने कई टास्क में एक दूसरे के साथ दिया था। यही वजह है कि अविनाश चाहते हैं कि बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 की ट्रॉफी पूजा भट्ट को ही मिले लेकिन बाद में इनका बॉन्ड उतना मजबूत नजर नहीं आया।
वहीं, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की बॉन्डिंग भी लोगों को बहुत पसंद आई और दर्शकों से इन्हें खूब प्यार भी मिला। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के फैंस में तो ट्विटर वॉर भी देखने को मिली है।
Bigg Boss Ott 2 विनर को मिलेगी ट्रॉफी और प्राइज मनी
'बिग बॉस ओटीटी 2' इस साल जून में शुरू हुआ था। इस शो को दर्शकों से बहुत प्यार भी मिला और आज इस शो का ग्रैंड फिनाले भी है। इस शो को जो भी आज जीतेगा उसे चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख की प्राइज मनी भी मिलेगी।

Manish Sahu
Next Story