मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री

Rani Sahu
13 July 2023 10:37 PM IST
Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री
x
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। शो में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एल्विश यादव, आशिका भाटिया और पलक पुरसवानी के नामों की चर्चा थी। वहीं, सेट से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें खुद सामने आ गई है। एल्विश यादव और आशिका भाटिया सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। दोनों तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फैंस भी उनकी बेसब्री से राह देख रहे थे। अब शो के सेट से एल्विश यादव और आशिका भाटिया की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
सेट से सामने आई तस्वीरें
बिग बॉस से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज द खबरी ने सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और आशिका भाटिया की तस्वीरें शेयर की है। दोनों सेट पर दोनों के साथ मनीषा रानी भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एल्विश यादव और आशिका भाटिया की बिग बॉस ओटीटी में एंट्री कन्फर्म हो गई है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।
आशिका ने किया कन्फर्म
आशिका भाटिया ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में जाने की ओर इशारा भी किया था। आशिका ने लिखा, "जिंदगी में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी। आपसे दूसरी तरफ से मिलती हूं। लव आशिका भाटिया।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद से बिग बॉस ओटीटी 2 में उनकी एंट्री को कंफर्म माना जा रहा है।
Next Story