मनोरंजन

'बिग बॉस ओटीटी 2': बेबीका ने अब्दू का पढ़ा हाथ, कहा- '24 साल की उम्र तक हो जाएगी शादी'

jantaserishta.com
1 July 2023 5:55 PM IST
बिग बॉस ओटीटी 2: बेबीका ने अब्दू का पढ़ा हाथ, कहा- 24 साल की उम्र तक हो जाएगी शादी
x
मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में ताजिकिस्तानी सिंगर और बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक ने एंट्री ली। उनके घर में आने से सभी घरवालें काफी खुश नजर आए हैं। घर के अंदर बेबीका धुर्वे ने अब्दू का हाथ पढ़ा, जोकि पेशे से एक ज्योतिषी हैं और बताया कि वह 24 साल की उम्र तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
घर में एंट्री के थोड़ी देर बाद सभी लोग अब्दू को नसीहत भी देने लगे कि उन्हें घर में किसके साथ दोस्ती करनी है और किसके साथ नहीं करनी हैं। जहां पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे ने उन्हें आकांक्षा पुरी से दूर रहने के लिए कहा, वहीं मनीषा रानी ने उन्हें बेबिका से दूर रहने और सारा ध्यान उस पर देने की सलाह दी। अब्दू के आते ही जद हदीद ने उन्हें गले लगा लिया। दोनों एक- दूसरे को घर के बाहर से जानते है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा पर उपलब्ध हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story