मनोरंजन

फिनाले से पहले मिली बिग बॉस को क्वीन, फैंस बोले- 'अब हेटर्स की जलेगी'

Neha Dani
31 Jan 2023 6:26 AM GMT
फिनाले से पहले मिली बिग बॉस को क्वीन, फैंस बोले- अब हेटर्स की जलेगी
x
अब बिग बॉस 16 की क्वीन का नाम भी सामने आ गया है। बिग बॉस के मेकर्स ने इस हफ्ते शो की क्वीन बनी कंटेस्टेंट का नाम बता दिया है।
Bigg Boss 16 Queen Of The Week: टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 के लिए आने वाले दिन काफी खास हैं। शो का ग्रैंड फिनाले काफी करीब आ गया है, जिस वजह से हर किसी की नजरें ट्रॉफी पर हैं। सोशल मीडिया पर भी सिर्फ विनर की बात हो रही है या फिर उन कंटेस्टेंट्स की चर्चा है, जिन्हें फैंस विनर के रूप में देखना चाहते हैं। इन सबके सोसल मीडिया पर लगातार कुछ ट्रेंडिंग लिस्ट भी सामने आ रही है, जिसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट या फिर टॉप पांच में जगह बनाने वालों के नाम शामिल हैं। वहीं, अब बिग बॉस 16 की क्वीन का नाम भी सामने आ गया है। बिग बॉस के मेकर्स ने इस हफ्ते शो की क्वीन बनी कंटेस्टेंट का नाम बता दिया है।
विनर रहीं प्रियंका चाहर चौधरी
बिग बॉस 16 की धाकड़ कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी इस हफ्ते घर की क्वीन साबित हुई हैं। बिग बॉस के मेकर्स ने कलर्स के इंस्टा अकाउंट पर प्रियंका की एक फोटो शेयर की है, जिस पर क्वीन लिखा है।
फैंस हुए एक्साइटेड
फिनाले से पहले प्रियंका चाहर चौधरी का यूं क्वीन बनना फैंस को काफी पसंद आया है। ट्विटर पर प्रियंका की यह फोटो लगातार शेयर की जा रही है, जिसके साथ ही एक्ट्रेस को चाहने वाले अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फैंस ने की यह बात
कलर्स टीवी के इस पोस्ट पर प्रियंका के फैंस तेजी से कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अब हेटर्स की जलेगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'निमृत अकेली कभी ना खेली। लेकिन बीबी चाचा ने टिकट टू फिनाले दे दिया।' वहीं, कुछ फैंस ने लिखा है कि प्रियंका हमेशा से क्वीन हैं।
कई बार बीबी क्वीन बनी हैं प्रियंका
प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 में कई बार क्वीन साबित हुई हैं, जिसके चलते फैंस हमेशा एक्ट्रेस की तारीफ करते हैं। उनके खेल के अंदाज को देखते हुए लोगों ने उन्हें सबसे ज्यादा वोट्स दिए हैं।
टॉप 2 में मानी जाती हैं प्रियंका
बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी मजबूत कंटेस्टेंट हैं। शो में उनका धाकड़ अंदाज देखने को मिलता है और अपने गेम के दम पर वह टॉप 2 में आती हैं। दावा है कि प्रियंका टॉप 5 में आसानी से जगह बना लेंगी और वह शो के टॉप 2 में से एक होंगी।
शिव ठाकरे से मिल रही है टक्कर
प्रियंका चाहर चौधरी बेशक बिग बॉस में काफी मजबूत हैं लेकिन यह भी एक सच है कि एक्ट्रेस को शिव ठाकरे से कड़ी टक्कर मिल रही है। शिव मराठी बिग बॉस जीत चुके हैं, जिस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। शिव प्रियंका को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Next Story