मनोरंजन

बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

jantaserishta.com
23 Nov 2026 11:26 AM IST
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
x
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में सलमान की अरिश्फा खान और काजी तौकीर के साथ खास बातचीत देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अरिश्फा के साथ हंसी-मजाक किया, बल्कि उनके सालों पुराने सपने को पूरा करने का वादा भी किया।
वहीं, सलमान ने काजी तौकीर को भी शो से बाहर आने के बाद अपने साथ काम करने का मौका देने की बात कही। दरअसल, 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में अरिश्फा खान ने सलमान के लिए अपनी दीवानगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि सलमान के साथ काम करना उनका कई साल पुराना सपना है। इस बीच उन्होंने बचपन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। अरिश्फा ने बताया कि बचपन में वह सलमान से शादी करने का सपना लेकर मुंबई आई थीं, क्योंकि वह उनके बचपन के क्रश रहे हैं।
इसके बाद अरिश्फा ने सलमान से पूछा, ''क्या मुझे कभी आपके साथ काम करने का मौका मिल सकता है?'' इस पर सलमान ने कहा, ''मैं आपका यह सपना जरूर पूरा करूंगा।'' इसके बाद सलमान उनकी आवाज़ और उनके बेबाक अंदाज़ को लेकर भी मस्ती करते दिखे। एक मौके पर अरिश्फा ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें उनकी बातें सुनना पसंद है या फिर लगातार बोलते रहने से कभी उन्हें चिढ़ होती है? इस पर सलमान ने उन्हें 'एडोरेबल' बताया।
अरिश्फा के साथ मस्ती करने के बाद सलमान ने शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की तरफ रुख किया। काजी शो में कई बार अपनी सिंगिंग का हुनर दिखा चुके हैं। उनकी आवाज और गाने के अंदाज को देखते हुए सलमान ने उन्हें एक खास ऑफर दिया। उन्होंने काजी से कहा, ''काजी, जब तुम शो से बाहर आओगे, तो मैं तुम्हें एक गाना दूंगा।''
सलमान की यह बात सुनकर काजी काफी खुश हो गए और उन्होंने सुपरस्टार का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि पहले भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को सलमान के साथ काम करने का मौका मिला है। इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम शहनाज गिल का है। 'बिग बॉस 13' की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक शहनाज को सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में काम करने का मौका मिला। वहीं, 'बिग बॉस 6' की कंटेस्टेंट सना खान ने सलमान के साथ फिल्म 'जय हो' में काम किया था। इसी सीजन के कंटेस्टेंट संतोष शुक्ला भी 'जय हो' और 'दबंग' में नजर आए थे।
वहीं, 'बिग बॉस 7' का हिस्सा रहे अरमान कोहली बाद में फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में दिखाई दिए। दूसरी तरफ, 'बिग बॉस 9' में नजर आईं नोरा फतेही को भी सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में काम करने का मौका मिला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story