
ENTERTAINMENT एंटरटेनमेंट: कलर्स पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ताजा प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। वीडियो में तान्या मित्तल वेटरन एक्ट्रेस कुनिका और गौरव खन्ना के बीच दरार डालती नजर आ रही हैं। प्रोमो में तान्या कहती हैं कि घर में सबसे नजदीकी बॉन्डिंग कुनिका और गौरव के बीच है। इसके बाद उनकी बातों से कुनिका नाराज़ हो जाती हैं और गौरव को डांटते हुए कहती हैं कि उन्हें "मम्मी-मम्मी" कहकर न पुकारें।
कुनिका साफ तौर पर कहती हैं कि दम है तो सामने आकर खेलें, पीठ पीछे नहीं। वहीं, गौरव खन्ना उन्हें शांत कराने की कोशिश करते दिखते हैं और तान्या पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हैं। इससे पहले शो में खाने को लेकर भी बड़ा हंगामा हुआ था। नेहल और अभिषेक के बीच चिकन खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नेहल फूट-फूटकर रोने लगीं। तान्या मित्तल, जो एक इंफ्लुएंसर हैं, अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शो में 800 से ज्यादा साड़ियां लेकर एंट्री की है। उनका कहना है कि वह हर दिन के लिए अलग-अलग साड़ी पहनेंगी।





