मनोरंजन
बिग बॉस 19: अशनूर कौर को लेकर हुआ विवाद, आपस में भिड़े अमाल और अभिषेक
jantaserishta.com
3 Oct 2025 12:32 PM IST

x
मुंबई: टीवी का मशहूर और विवादों से भरा रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय अपने जबरदस्त टास्क और ट्विस्ट की वजह से काफी चर्चा में है। इस शो में दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ ड्रामा, लड़ाई-झगड़े और जबरदस्त बहस देखने को मिलती हैं। इस बार भी शो के अंदर घरवालों के बीच बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
जियो हॉटस्टार द्वारा जारी प्रोमो वीडियो में अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस और झगड़ा होता हुआ नजर आ रही है। यह झगड़ा कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुआ, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गाली-गलौच करने के साथ ही शारीरिक रूप से भी भिड़ गए। इस पूरे विवाद की वजह अशनूर कौर से जुड़ा एक कमेंट था। दरअसल, अमाल ने अशनूर के जरिए अभिषेक को कुछ ऐसा बोला, जिसे सुन वह उन पर भड़क उठे। दोनों के बीच हुई बहस इतनी तेज हो गई, कि घर के बाकी सदस्यों को उन्हें रोकना पड़ा।
घरवालों की कई कोशिशों के बावजूद भी अभिषेक और अमाल की लड़ाई नहीं रुकी, और आखिर में बिग बॉस को टास्क ही रद्द करना पड़ा।
इस झगड़े की शुरुआत तब हुई जब अमाल मलिक ने अशनूर को लेकर अभिषेक पर एक तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा कि जब भी अभिषेक कुछ बोलते हैं, तो अशनूर को ऐसा लगता है जैसे वह भौंक रहा हो। इस बात से अभिषेक भड़क उठते हैं और शब्दों के जरिए उनके तंज का पलटवार करते हैं। इस बीच उनकी बीच की यह तकरार हाथापाई का रूप ले लेती है, जिससे घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो जाता है।
बिग बॉस से जुड़े अन्य सोर्स के मुताबिक, इस लड़ाई के बाद बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क को रोक देते हैं और उसी समय फरहाना भट्ट को एक हफ्ते के लिए कैप्टन बनाए जाने का फैसला लेते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





