मनोरंजन

आया Bigg Boss 18 का ऑफर, अनिरुद्ध आचार्य को कहा- हम जानवर क्यों बने?

Rajesh
7 Sept 2024 12:53 PM IST
आया Bigg Boss 18 का ऑफर, अनिरुद्ध आचार्य को कहा- हम जानवर क्यों बने?
x

Mumbai.मुंबई: बिग बॉस 18 जल्द ही शुरू होने वाला है और हर बार की तरह इस बार भी मेकर्स की कोशिश है कि पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल नाम शो में शामिल हों। इसके लिए मेकर्स कई लोगों को अप्रोच कर रहे हैं और इनमें से एक अनिरुद्ध आचार्य भी हैं। अनिरुद्ध आचार्य ने खुद इस बात की पुष्टि की है। अनिरुद्ध आचार्य ने कहा उन्हें बिग बॉस 18 का ऑफर आया था, मगर करोड़ों का ऑफर उन्होंने ठुकरा दिया।

बिग बॉस वालों ने आपको ऑफर दिया मगर आपने करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकरा दिया? जवाब में अनिरुद्ध आचार्य ने कहा, ”हम इंसान से देवता बने कि इंसान से और
कुत्ता-बिल्ली
बने, जानवर बने। देवता की श्रेणी हो वहां तो हम जाएं, हम ऊपर की तरफ जाएं, हम जानवरों की तरफ क्यों जाएं? लोग तो अभी जान रहे हैं, कौन नहीं जान रहा, उसके बाद थोड़ी जानेंगे। वो थोड़ी पॉपुलर करेगा, वो तो उन्हीं को बुलाते हैं जो पॉपुलर हैं, वो हमें क्या पॉपुलर करेगा, हम जाएंगे तो वो पॉपुलर हो जाएगा, इसलिए तो वो बुला रहा है हमें। इसलिए हम जा नहीं रहे वहां, वो हमारे संस्कारों से मैच नहीं कर रहा।”
सलमान खान ने बिग बॉस 18 का प्रोमो शूट किया
बिग बॉस के प्रोमो शूट के लिए सलमान खान फिल्मसिटी पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक इस बार बिग बॉस की थीम टाइमलाइन पर बेस्ड होगी, जिसमें पास्ट और फ्यूचर के बारे में बात की जाएगी। सलमान प्रोमो में भी पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर के बारे में बात करते दिखें।
पहले खबर आ रही थी कि सलमान खान हेल्थ इशू की वजह से बिग बॉस 18 होस्ट नहीं करेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। मगर अब सलमान खान ने प्रोमो शूट कर लिया और ये कन्फर्म हो गया कि सलमान खान ही इस बार भी होस्ट होंगे।
बिग बॉस 18 के लिए इन कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने
बिग बॉस 18 के जो कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं उनमें अंजलि आनंद, जान खान, चाहत पांडे, सुनील कुमार और दिग्विजय राठी। हालांकि ये अभी कन्फर्म नाम नहीं हैं।
Next Story