मनोरंजन

‘दिल, दिमाग और दम’ थीम पर होगा Bigg Boss-17, देखें प्रोमो, ‘जवान’ के इस एक्टर ने सड़क पर बेचे चश्मे

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 9:44 AM GMT
‘दिल, दिमाग और दम’ थीम पर होगा Bigg Boss-17, देखें प्रोमो, ‘जवान’ के इस एक्टर ने सड़क पर बेचे चश्मे
x
जवान’ के इस एक्टर ने सड़क पर बेचे चश्मे
कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला रियलिटी शो बिग बॉस कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो काफी चर्चित रहता है। इसमें हिस्सा लेने वाले ज्यादातर कंटेस्ट का किसी न किसी विवाद से नाता होता है। उन सबको एक घर में ‘कैद’ कर उनसे तरह-तरह के टास्क कराए जाते हैं। इस दौरान उनके बीच हंसी-मजाक, लड़ाई-झगड़ा चलता रहता है।
कई पेयर बनते हैं, जिनमें शो के बाद भी प्यार चलता रहता है। शो पर कई दफा स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगा है, लेकिन इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। बहरहाल हम बात करते हैं बिग बॉस के जल्द शुरू होने वाले 17वें सीजन की। इस दफा भी शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ही रहेंगे। मेकर्स ने हाल ही में इसका प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान ने शो की थीम पर बात की। यह सीजन ‘दिल, दिमाग और दम’ थीम पर बेस्ड होगा।
प्रोमो में सलमान ऑडियंस को बताते हैं कि अब तक सबने सिर्फ बिग बॉस की आंख देखी है। अब बिग बॉस के तीन अवतार देखने को मिलेंगे-दिल, दिमाग और दम। सलमान भी तीन अवतार में नजर आ रहे हैं। सलमान दिल की बात करते हुए ऑरेंज कुर्ता-पायजामा, दिमाग की बात करते हुए ब्लैक शर्ट व ग्रे ट्राउजर्स और अंत में दम की बात करते हुए बुलेट प्रूफ जैकेट में नजर आते हैं। अंत में सलमान कहते हैं कि अभी के लिए इतना ही, प्रोमो हुआ खत्म। सूत्रों का कहना है कि शो का 17वां सीजन 15 अक्टूबर में शुरू होगा।
सुनील ग्रोवर फैंस का करते रहते हैं मनोरंजन, शेयर किया यह दिलचस्प वीडियो
एक्टर सुनील ग्रोवर अपने दिलचस्प अंदाज के लिए मशहूर हैं। सुनील अपने चाहने वालों का पूरा ध्यान रखते हैं। ऐसे में उनके लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नित नए वीडियो लेकर आते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ सैकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है। सुनील वीडियो में व्हाइट टीशर्ट पर ब्लैक जैकेट के साथ हाफ पैंट पहने हुए सड़क किनारे चश्मों से भरी रेहड़ी लगाए नजर आ रहे हैं।
इस दौरान सुनील फनी स्टाइल में चश्मे बेच रहे हैं। एक महिला उनसे चश्मा खरीद भी लेती हैं। एक और कस्टमर आता है और सुनील उसके चेहरे पर तरह-तरह के चश्मे लगाकर दिखाते हैं। सुनील ने इस मजेदार वीडियो को पोस्ट करने के साथ बैकग्राउंड में महान गायक दिवंगत मोहम्मद रफी के एक पुराने गाने "तेरी प्यारी-प्यारी सूरत" एड किया है। सुनील ने कैप्शन के साथ एक बुरी नज़र, एक नींबू और एक लाल मिर्च वाली इमोजी पोस्ट की है।
फैंस इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सुनील पिछले कुछ समय से सड़क पर कई चीजें बेचते नजर आए हैं। सुनील ‘द कपिल शर्मा शो’ में गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी के कारण लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए। हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ में भी सुनील ने अहम रोल अदा किया है। वे और भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Next Story