मनोरंजन

Bigg Boss 16: सुम्बुल ने प्रियंका चौधरी को कहा- कचरा, विकास ने भी शिव ठाकरे से लिया पंगा

Neha Dani
13 Dec 2022 8:29 AM GMT
Bigg Boss 16: सुम्बुल ने प्रियंका चौधरी को कहा- कचरा, विकास ने भी शिव ठाकरे से लिया पंगा
x
लेकिन प्रोमो में सबसे ज्यादा पंगा प्रियंका और सुंबुल के बीच होता है।
Bigg Boss 16 Promo: 'बिग बॉस' टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो है, जिसमें मनोरंजन जगत के बड़े-बडे़ सितारे नजर आते हैं। शो का 16वां सीजन चल रहा है और हर बार की तरह इस बार भी घर में रोज नया बवाल देखने को मिलता है। शो में नजर आ रहे तमाम सितारे ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहते हैं और इसी वजह से हर कोई नॉमिनेशन टास्क में खुलकर अपनी भड़ास निकालता है, जिस वजह से घर में जमकर बवाल हो रहे हैं। इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क प्रियंका चाहर चौधरी और सुंबुल तौकीर खान एक-दूसरे से लड़ती झगड़ती नजर आएंगी, जिसकी एक झलक मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखा दी है।
ऐसे हुआ नॉमिनेशन टास्क
दरअसल, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें घरवाले एक-एक करके उस कंटेस्टेंट का नाम बताते हैं, जिसे वह शो से बाहर निकालना चाहते हैं। इस दौरान सबसे पहले निमृत कौर अहलूवालिया आती हैं और वह सीधा प्रियंका को नॉमिनेट करती हैं। स्टेन भी प्रियंका का नाम लेते हैं। इसके बाद नंबर आता है विकास मानकतला का और वह शिव ठाकरे को नॉमिनेट करते हैं। इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी बहस भी देखने को मिलती है। लेकिन प्रोमो में सबसे ज्यादा पंगा प्रियंका और सुंबुल के बीच होता है।

Next Story