मनोरंजन

Bigg Boss 16: शिव ने प्रियंका को कहा 'सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी', लोग बोले- बाहर निकालो इसे

Neha Dani
26 Jan 2023 9:08 AM GMT
Bigg Boss 16: शिव ने प्रियंका को कहा सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी, लोग बोले- बाहर निकालो इसे
x
कहा, "नाम मत ले उसका...।" प्रियंका चाहर चौधरी के बार-बार मना करने पर भी वह नहीं रुके।
सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। बीते दिन 'बिग बॉस 16' में नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट और टीना दत्ता घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जमकर बहस हुई। इतना ही नहीं, इस बहस के बीच शिव ठाकरे ने प्रियंका चाहर चौधरी को 'सिद्धार्थ शुक्ला' की कॉपी कह दिया, जिसे लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने न केवल शिव ठाकरे को जमकर ट्रोल किया, बल्कि 'बिग बॉस मराठी' में उनकी जीत पर भी सवाल खड़े किये।
'बिग बॉस 16' में नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा कि मंडली उन्हें अपना निशाना बना रही है और उनके खिलाफ मिलकर खेल रही है। एक्ट्रेस ने कहा, "पूरा घर मेरे खिलाफ होकर खेल रहा है।" उनकी इस बात पर शिव ठाकरे ने चिल्लाना शुरू कर दिया, "सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी।" शिव ठाकरे को ऐसा कहता देख प्रियंका चाहर चौधरी ने उन्हें मना किया और कहा, "नाम मत ले उसका...।" प्रियंका चाहर चौधरी के बार-बार मना करने पर भी वह नहीं रुके।
Next Story