
x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'बिग बॉस 16' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सुंबुल तौकीर को फटकार लगाई। सलमान ने उनको 'टैग अलॉन्ग' कहते हुए शो में ना दिखने की बात की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक प्रोमो वीडियो में, सलमान पिछले हफ्तों में सुंबुल के खेल को देखकर नाराज हैं।
सलमान ने कहा, "आज की तारीख में सुंबुल आप मिसाल बनी हुई हो। किसी के पीछे पड़ी रहती हैं, रोती रहती हैं, पूरा टाइम शिकायते करती रहती हैं।"
सलमान ने आगे कहा, "आपने घर में क्या किया है? आपने 'मैं बहुत मजबूत हूं' जैसी बड़ी-बड़ी बातें कही लेकिन आप घर में नही दिखती हैं।"
बाद में अभिनेता के साथ एपिसोड में 'फोन भूत' के कलाकार भी शामिल हुए। सलमान कैटरीना के साथ 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस करते भी नजर आए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





